: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर की ओर से DRM को आरकेएमपी स्टेशन पर स्वच्छता और अन्य विषयों पर ध्यान आकर्षित कराया गया
Fri, Feb 21, 2025
रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता, आरकेएमपी (हबीबगंज) स्टेशन की पार्किंग शुल्क निर्धारण की जानकारी एवं शुल्क दरों को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने मंडल रेल प्रबंधक (DRM),
पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल को ज्ञापन
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर की ओर से DRM को आरकेएमपी स्टेशन पर स्वच्छता और अन्य विषयों पर आकर्षित कराया गया
1. रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान:
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने हेतु स्वच्छता जागरूकता अभियान की आवश्यकता है। कृपया इसके लिए नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने एवं यात्रियों को जागरूक करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।
2. आरकेएमपी स्टेशन (हबीबगंज) की पार्किंग शुल्क निर्धारण:
कृपया यह जानकारी उपलब्ध कराई जाए कि आरकेएमपी स्टेशन की पार्किंग शुल्क दरें किस आधार पर निर्धारित की गई हैं और इन दरों को कितनी बार संशोधित किया गया है।
3. पार्किंग शुल्क की स्पष्ट सूचना:
यात्रियों की सुविधा के लिए आरकेएमपी स्टेशन सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों के प्रवेश द्वारों पर पार्किंग शुल्क की पूरी जानकारी (घंटे के अनुसार दरें) स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
4. पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर की गई कार्यवाही की जानकारी:
ग्राहक पंचायत महानगर भोपाल द्वारा पूर्व में रेलवे प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी जाए। यदि किसी बिंदु पर कार्यवाही लंबित है, तो कृपया उसे शीघ्र पूरा करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।
रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए उपरोक्त बिंदुओं पर शीघ्र सकारात्मक कदम उठाए। इसमें महानगर के अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, निलेश श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार सिन्हा, शैलेन्द भाई शामिल रहे।
: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल और संचालक लोक शिक्षण संचनालय को शिक्षा की एकरूपता और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े इस हेतु ज्ञापन सौंपा
Wed, Feb 19, 2025
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर द्वारा शिक्षा में एकरुपता और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े हेतु संचालक लोक शिक्षण संचनालय, भोपाल और जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल को ज्ञापन सौंपा।
सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक एनसीईआरटी पुस्तकों के उपयोग को अनिवार्य करने हेतु मिलकर ज्ञापन सौंपा,
कि मध्य प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक अलग-अलग प्रकाशकों की पुस्तकें प्रयोग की जा रही हैं, जिससे शिक्षा की एकरूपता भंग हो रही है और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
यह सर्वविदित है कि सीबीएसई ने कक्षा 9 से 12 तक एनसीईआरटी पुस्तकों को अनिवार्य किया है,
तथा कक्षा 1 से 8 के लिए भी इसका उपयोग करने की सिफारिश की है। कई राज्यों में इस दिशा में कदम उठाए गए हैं ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती शिक्षा उपलब्ध हो सके।
जिसमें मुख्य निवेदन किया:
1. भोपाल जिले के सभी सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के लिए एनसीईआरटी पुस्तकों का उपयोग अनिवार्य किया जाए।
2. इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि निजी प्रकाशकों द्वारा महंगी पुस्तकें बेचकर अभिभावकों पर आर्थिक भार न डाला जाए।
3. शिक्षा में समानता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं।
और निवेदन एवम् अनुरोध किया कि इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेते हुए आवश्यक आदेश जारी करें, अगर आपने पूर्व में आदेश करे होंगे तो उस पर जानकारी लेकर स्मरण पत्र जारी करें ।