: बरसात के मौसम में ध्यान रखने योग्य बातें
Fri, Jul 28, 2023
नमी ज्यादा होने से पसीने बहुत आते हैं, साफ पानी ज्यादा से ज्यादा पिए, पसीने की वजह से फंगल इंफेक्शन का खतरा रहता है अतः नहाने के बाद फ्रेश टावल से 100% शरीर को पोंछ कर हर बार फ्रेश कपड़े पहने , बाथरूम में मंजन ब्रश नहीं रखें ना ही अपने वस्त्र सुखाये , 7 दिन में एक बार नीम के पानी से स्नान करें, प्लान करके तेज बरसात के पानी में थोड़ी देर नहा सकते हैं उसके बाद साफ पानी से नहा कर सूखे फ्रेश कपड़े पहनकर रेस्ट करें , बासी भोजन बिल्कुल नहीं खाए सुबह का सुबह शाम का शाम ही खाएं , कपड़े धूप में सूखे हुए ही पहने डिनर 7:00 बजे से पहले तक पूरा कर ले, यथासंभव भोजन हल्का ही रखें , इस तरह खुद एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य की रक्षा करें
: मध्य प्रदेश बाल आयोग सदस्य गण आज जिला देवास में
Thu, Jul 27, 2023
आज बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री अनुराग पांडे एवं डॉ निशा श्रीवास्तव द्वारा देवास की ट्रिनिटी स्कूल एवं महारानी चिमनाबाई आज आदर्श कन्या विद्यालय का औचक निरीक्षण किया जिसमें त्रिनिटी स्कूल में कई अनियमितताएं पाई गई जिस पर आयोग द्वारा सुधार हेतु कार्यवाही की जाएगी एवं कन्या विद्यालय की बालिकाओं से वार्तालाप पर बच्चियों को चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की अच्छी जानकारी देखने को मिली और आयोग सदस्य गण द्वारा जागरूक बच्चियों को आयोग ,सीडब्ल्यूसी, जेजेबी के बारे में भी बताया गया
: मध्य प्रदेश बाल आयोग जिला शाजापुर के स्कूल का निरीक्षण करते हुए
Wed, Jul 26, 2023
मध्यप्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोग अध्यक्ष श्री दविंद्र मोरे के मार्गदर्शन में आयोग के 2 सदस्य श्री अनुराग पांडे एवं डॉ निशा श्रीवास्तव द्वारा जिला शाजापुर के सैंट अल्फोंसा हाई स्कूल अकोडीया का निरीक्षण किए , जिसमें स्कूल में कई अनेक कमियां देख जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट आयोग को प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया , एवं स्कूल के बसों का निरीक्षण कर जीपीएस सिस्टम एवं बाहर से आए टीचर ,ड्राइवर ,कंडक्टर का बाल हित में पुलिस वेरिफिकेशन हेतु निर्देश देते हुए बच्चों के सुरक्षा नियम से अवगत कराया गया एवं प्राचार्य को स्कूल की कमियों पर कई दिशा निर्देश देकर स्कूल में सुधार करने को कहा गया