: जीवन एक अनंत यात्रा....
Wed, Aug 30, 2023
जीवन एक अनंत यात्रा है । कहने को तो हम कह देते हैं कि कोई मानव पैदा हुआ या कोई मानव मर गया लेकिन
वास्तविकता यह है कि ना कोई मरता है, ना कोई जन्मता है बल्कि यह पांच तत्व का शरीर अपनी अवस्थाएं बदलता है ।
पहले जन्म, फिर शैशव अवस्था, बाल्यावस्था, युवावस्था, वृद्धावस्था तथा अंत में मृत्यु की व्यवस्था है, इसके बाद आत्मा फिर गर्भ में आती है और पुनः वही चक्र शुरू हो जाता है । शरीर को धारण करने वाली आत्मा ना जन्मती है, न मरती है, आत्मा ही यात्री है जो शरीर द्वारा यात्रा करती है।
गर्भावस्था में आत्मा, अपने पिछले जन्मों के कर्मानुसार
शरीर
बुनती है
। वैसे ही उसके अंग प्रत्यंग बनते हैं, इसके बाद बच्चा जन्म लेता है, तो यह अवस्था फूल की तरह कोमल होती है और सबको प्यारी लगती है । युवावस्था में बुरे तथा अच्छे का विवेचन किया जा सकता है । चाहे तो वह सत्कर्म करके सच्चा आत्मिक सुख प्राप्त कर सकता है, चाहे तो कुसंगति में पड़कर, विकर्म करके जीवन को धूमिल वह दुखी बना सकता है। हर अवस्था में मानव कर्म करने में पूर्णतया स्वतंत्र होता है
तथा कर्म करने के बाद फल भोगने के लिए
बाधित हो जाता है।
जब आयु 60 वर्ष के करीब पहुंच जाती है तो बुढ़ापा दस्तक देता है, तब सभी इंद्रियां शिथिल होने लगती है, इंसान पर वश सा हो जाता है। जियो जियो और आयु बढ़ती जाती है त्यों त्यों मानव मृत्यु के नजदीक पहुंचता जाता है। आखिर एक दिन शरीर बिल्कुल जवाब दे जाता है। इसी को ही मृत्यु की अवस्था कह देते हैं, तब आत्मा शरीर से निकल जाती है।मृत्यु के निकट पहुंची आत्मा को, जो भी जीवन काल में अच्छे व बुरे कर्म किए हुए होते हैं, वह याद आने लगते हैं और उसे कुछ पश्चाताप भी होने लगता है लेकिन वह मजबूर होती है
तथा
किए हुए कर्मों अनुसार जहां अपना कर्म भोग
चुकता
करना
होता है, वही जाकर फिर से गर्भ में प्रवेश कर जाती है। फिर वही जीवन चक्र शुरू हो जाता है इस
प्रकार मानव जीवन कभी समाप्त नहीं होता है और ना कभी रुकता है, लगातार चलता ही रहता है।
हम सिर्फ इतना ही कर सकते हैं कि समस्त जीवन काल में हम ऐसे कम करें कि उनका फल हमें दुख के रूप में ना भोगना पड़े। जो भी कर्म हम करते हैं, चाहे अज्ञानता बस, चाहे काम क्रोध, आदि विकारों के वश या किसी के प्रलोभन के वश, अंततः उसका फल इसी जन्म में चाहे अगले किसी भी जन्म में हमें भोगना ही पड़ेगा।
जिस प्रकार एक व्यक्ति एक ट्रेन से उतरकर गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ता है, तो अपना सामान तो साथ लेकर ही जाता है, इसी प्रकार कर्म फल ही हमारा सामान है या हमारा बैग
सूटकेस है,
तो सदा ध्यान रहे कि हम अपने बैग सूटकेस में क्या भरा रहे हैं, यदि केवल अच्छे कर्म ही भरेंगे तभी भविष्य जीवन यात्रा, सदा सुखमय, शांतिमय, आनंदमय रह सकती है।
अनेक बार आत्मा ने शरीर लिए और छोड़ें, कितने पुण्य और पाप कर्म किए, कितने महल बनाए, कितना धन इकट्ठा किया तथा और भी क्या कुछ नहीं किया लेकिन साथ कुछ नहीं रहा यदि रहा तो केवल कर्म फल ही साथ रहा,
इसलिए हमें बाकी स्थूल पदार्थों की ओर ध्यान न देकर, केवल कर्मों की स्वच्छता पर ही ध्यान देना चाहिए, यही मानव जीवन की
सफलता है।
: फलों के और सब्जी के रसों के फ़ायदे जानें
Wed, Aug 23, 2023
ज्वारा रस ~ प्रकृति प्रदत ग्रीन ब्लड जो हीमोग्लोबिन बढ़ाता है, रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है, मोटापा कम करता है, रक्तचाप सामान्य करता है, त्वचा में कसाव लाता है तथा महिलाओं के रोगों में अति उपयोगी है ! इसमें मौजूद बी 15 विटामिन कैंसर में अत्यंत लाभकारी है !आमला रस~ त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) नाशक शरीर के समस्त विकारों को दूर करने में सक्षम, केश वर्धक, नेत्र रोगों का शमन करता है, कायाकल्प कर नवयौवन प्रदान करता है ! इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है !एलोवेरा रस~ शरीरगत समस्त रोगाणु बाहर निकाल कर पूर्ण आरोग्य देता है, एलर्जी दूर करता है पेट के रोग तथा मधुमेंह के लिए लाभदायक है, रक्त में कोलेस्ट्रॉल सामान्य करता है, लिवर किडनी के विकारों को दूर करता है, एचआईवी संक्रमण को रोकता है, कैंसर जैसे असाध्य रोगों में उपयोगी है !लौकी रस~ अनेक औषधिय गुनो के कारण अनेक रोगों तथा हृदय रोग, अनदरा मूत्र रोग, लिवर रोग, मधुमेह आदि में उपयोगी, पेट के लिए लाभदायक है !करेला रस~ मधुमेह के लिए रामबाण औषधि पेट रोग, खूनी बवासीर, हैजा, पीलिया, गठिया, रतवा, चर्म रोग, आदि में लाभकारी, रक्त संबंधित समस्त रोगों, पेट संबंधी रोगों, चेहरे की सुंदरता बढ़ाने, मोटापा, दंत तथा मसूड़े के रोग, कब्ज आदि में गुणकारी, नेत्र ज्योति बढ़ाने, त्वचा की क्रांति सौंदर्य को बढ़ाने रक्त शोधक के रूप में विशेष उपयोगी है !नारियल रस~ शरीर को शक्ति प्रदान करता है ! सूखा रोग टीवी नष्ट करता है ! सूखी खांसी, गले की जलन, सीने का दर्द व 35 रोगों में लाभकारी है !नींबू शहद~ जल रक्त में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है! शरीर को सुडौल बनाता है ! रक्त में बुरा कोलेस्ट्रॉल वह घटाता है ! चर्बी घटाकर मोटापा कम करता है !अंकुरित अनाज~ पेट की समस्त विकारों को दूर करता है ! विटामिन ए तथा के का मुख्य स्रोत है ! इसका नियमित सेवन पुरुषों में नपुंसकता, स्त्रियों में बांझपन को दूर करता हैं !फ्रूट सलाद/वेजिटेबल सलाद~ कब्ज मिटाता है रक्त शोधन करता है तथा शरीर को आवश्यक विटामिन एवं खनिज प्रदान करता है !सूर्य ऊर्जा से बना भोज्य ~ गैस एसिडिटी को दूर करता है तथा शक्ति, स्फूर्ति प्रदान करता है !पंचगव्य~ गौमाता से प्राप्त पंचगव्य जी दूध, दही, घी, गोमूत्र, गोबर का रस का मिश्रण है इसके नियमित सेवन से शरीर के समस्त रोग नष्ट होते हैं शरीर पूर्ण रूपेण स्वस्थ हो जाता है !गोमूत्र औषधि~ पीतनाशक, जीवाणु नाशक, त्रिदोषनाशक, महा औषधि है ! इसके सेवन से जीवनी शक्ति, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है !
: टेंशन लेना हमें सिखाया नहीं जाता, फिर क्यों लेते हैं ?
Tue, Aug 22, 2023
टेंशन मतलब जब हमारे
मन
की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है , परिस्थितियों और दिनचर्या में परिवर्तन तो गुस्सा आता है, यह मन की कमजोरी है शरीर की नहीं !टेंशन के लक्षणज्यादा पसीना आना, पीठ या सीने में दर्द रहना, मांसपेशियों में ऐंठन व मरोड़, सिर दर्द, नसों में ऐंठन आना, शरीर में चुभन महसूस होना, चक्कर आना या बेहोश होना (गंभीर मामलों में)मन की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कोई मल्टीविटामिन कैप्सूल नहीं होता या नहीं मिलतामन की ताकत बढ़ाने के लिए मन को ताकत वाली खुराक दे, जैसे ~
प्यार, अच्छी विचार, और आध्यात्मिक ज्ञान
, रोज खिलाना पड़ता है ! जैसे शरीर को रोज खाना देते हैं ना कि हम अच्छी शरीर पाने के लिए सप्ताह में एक दिन हेल्दी खाना खाया, बाकी 6 दिन अन हेल्दी, इसी प्रकार मन को अच्छी भोजन (खुराक) रोज दे, और देखिए बड़े से बड़ी बात में भी गुस्सा नहीं आएगा !
साइलेंस
की शक्ति का प्रयोग करने की सोचेंगे उसी दिन उसकी परीक्षा होगी , फिर उस स्थिति में आप देखिये कि आप साइलेंस थे या नहीं पास, और फिर आप स्वयं चेक करिए अपने साइलेंस की शक्ति का प्रयोग कैसे किया !सुबह हम जो सुनेंगे या पढ़ेंगे उसका प्रयोग दिन भर करेंगे, शरीर रात में सोता है पर मन रात भर कार्य करता है, जब हम मन को रिलैक्स कराते हैं तब मन को आराम मिलता है, इसीलिए कभी-कभी आप देखे होंगे कि ध्यान या योग में बैठते ही हमें नींद आ जाती है, मन को रिलैक्स कराने के बाद अच्छी विचारों का दिशा (मोड़) नहीं देने पर हमें नींद आ जाती है !खुशी खरीदी नहीं जा सकती, कोई भी कार्य या खरीदी करेंगे तो खुशी मिलेगी,
नहीं,
खुश होकर करेंगे तो खुशी मिलेगी !टेंशन या तनाव दूर करने के सरल सहज उपायजो हुआ या जो होगा अच्छे के लिए ही हुआ है स्वीकार करे, आसमान की तरफ देखे और अपने पिता परमात्मा से बात कर ले, अपने प्रिय फल या मीठा खा ले , कुछ अच्छा लिखे , सकारात्मक सोच वाले लोग से बात करे !
एक गिलास पानी
जरूर पिएं