: शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का कुदरती तरीका
Sun, Aug 6, 2023
क्या आप अपने शरीर में अचानक हुए परिवर्तन जैसे कि आसानी से थक जाना , त्वचा की एलर्जी, शरीर में दर्द महसूस करना या भोजन न पचने के परिणामस्वरुप फूला हुआ पेट जैसी समस्याओं से पीड़ित है ?
इससे वजन का खोना या कम भूख लगना भी शामिल है, ये सभी लक्षण इस बात का संकेत करते हैं कि आपको आपके शरीर में रासायनिक तत्व (टॉक्सिंस) का असर कम करने का समय आ गया है , शरीर में विषाक्त पदार्थ की अतिरिक्त मात्रा वास्तव में खतरनाक है क्योंकि यह वास्तव में स्वास्थ्य की समस्याओं को जन्म दे सकते हैं
आज इस आर्टिकल मे जानिए कि कैसे आप विषैले तत्वों को अपने शरीर से निकाल सकते हैं अपने पैरों के जरिएसामग्री1 सेंधा नमक (epsom salts)2 बेंटोनाइट मिट्टी ( bentonite clay)3 ACV (Apple Cider vinegar)4 गर्म पानीविधि~ (1) गर्म पानी में एप्सम नमक डाल दें , (2) जब तक पानी ठंडा हो रहा है दूसरी तरफ आप दो चम्मच बेंटोनाइट क्ले और एक चम्मच सेव का सिरका (एसीवी) मिक्स करें , (3) फिर इस मिश्रण की परत अपने पैरों पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने दें , (4) अब आपका नमक वाला पानी नॉर्मल तापमान तक आ गया होगा और अपने पैरों को इस पानी में 15 मिनट तक भिगोकर रखें, (5) जब तक आप अपने पैरों को धोएंगे जब तक आपका शरीर विषैले तत्वो अर्थात टॉक्सिन से मुक्त हो चुका होगा .
: इन 4 हर्बल टी का करे सेवन, दूधवाली चाय को कहे बाय और भगाएं मोटापा
Wed, Aug 2, 2023
मोटापे से हो चुके हैं परेशान, दूध वाली चाय को कहे बाय-बाय, इन चार हर्बल टी करें सेवन, लटकी हुई तोंद होगी कम.
ग्रीन टी ~ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है ग्रीन टी के नियमित सेवन से वजन कंट्रोल होता है इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं ग्रीन टी में आयरन, मैग्नीशियम ,मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, अमीनो एसिड, प्रोटीन समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं इसमें मौजूद कैफीन और कैटेचिंस नामक तत्व मेटाबॉलिज को बूस्ट करने का काम करते हैं, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है यह वजन को तेजी से कंट्रोल करता है इसके सेवन से बॉडी मास इंडेक्स भी कम होता है इसके अलावा ग्रीन टी के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है यह इम्युनिटी को बूस्ट करती हैब्लैक टी गुड वाली ~ रोजाना सुबह काली चाय पीने से भी मोटापा कम होता है काली चाय पीने से मेटाबॉलिजम बेहतर होता है इसके सेवन से वजन तेजी से कम होता है काली चाय में फ्लेवोन्स की मात्रा अधिक मात्रा में होती है जो मोटापे को तेजी से कंट्रोल करती हैदालचीनी की चाय गुड़ वाली ~ रोजाना दालचीनी की चाय पीने से मोटापा कम होता है इसे खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होता है यह मेटाबॉलिज्म को कम करती है दालचीनी में कैलोरी कम पाई जाती है इसके नियमित सेवन से बढ़ी हुई तोंद को कम किया जा सकता है यह मोटापा को तेजी से कंट्रोल करती हैलेमन टी गुड वाली ~ लेमन टी यानि नींबू चाय भी सेहत के लिए फायदेमंद है इसके सेवन से मोटापा कम होता है यह स्वास्थ्य को कई फायदे देती है रोजाना लेमन टी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे फैट बर्न होता है मोटापा कंट्रोल करने के लिए यह बहुत ही लाभकारी हैदूध वाली चाय पीने के नुकसानअल्सर ~ सुबह खाली पेट कड़क चाय पीने से पेट की अंदरूनी सतह को नुकसान होता है लंबे समय तक ऐसा किया जाए तो इससे अल्सर और एसिडिटी की दिक्कत शुरू हो जाती हैकमजोर होती है हड्डियां~ खाली पेट चाय पीने से कुछ सालों में शरीर के जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है आगे चलकर हड्डियां भी कमजोर होती जाती हैंडिहाइड्रेशन~ डिहाइड्रेशन रात भर सोने की वजह से हमारे शरीर को लंबे समय तक पानी नहीं मिलता जिसकी वजह से शरीर डिहाइड्रेट रहता है ऐसे में अगर आप शरीर में कैफीन डालेंगे तो डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ती हैपुरुषों में प्रोस्टेट की परेशानी~ सुबह खाली पेट चाय पीने की वजह से पुरुषों में प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है
: इन 5 औषधीय पत्तो के घरेलू नुस्खे
Mon, Jul 31, 2023
इन 5 पत्तों में है औषधीय गुण , आप भी जानिए इन के घरेलू नुस्खे
नीम ~ नीम की 10 ,12 पत्तियों को पीसकर सुबह खाली पेट पीने से गर्मी की घमौरियां व चर्म रोग का सशमन होता है नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर सिर धोने से बाल झड़ना रूक जाता है वह जुएं , लिख मर जाते हैं
तुलसी~ तुलसी के 8, 10 पत्तों को पीसकर चीनी में मिलाकर पीने से लू नहीं लगती है अगर लू लग गई है तो आराम मिल जाता है रोज प्रातः खाली पेट तुलसी के चार पांच पत्ते नियमित खाने से बीमारी नहीं होती हैबबूल ~ बबूल की पत्तियों को उबालकर उसे पानी मिलाकर कुल्ला करने से दांत व मसूड़े मजबूत होते हैं बबूल की पत्तियों का रस निकालकर सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से गर्मी के फोड़े फुंसी में आराम मिलता हैबड़ ~बड़ के दूध में एक नींबू का रस मिलाकर सिर में आधे घंटे तक लगा रहने दे, फिर सिर्फ गुनगुने पानी से धो लें इससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है वह बाल तेजी से बढ़ते हैंबेर~ बेर की पत्तियों व नीम की पत्तियों को बारीक पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाकर बालों में लगा ले वह 2 घंटे बाद बालों को धो लें इसका एक माह तक प्रयोग करने से नए बाल उग आते हैं वह बाल झड़ना बंद हो जाता है