: 5 मिनट गुस्सा में 2 घंटे की कार्यक्षमता जल जाती है
Sun, Sep 3, 2023
रात को शरीर सो जाता है, लेकिन मन नहीं सोता मन तो स्वप्न के अंदर भटकता रहता है, सारी रात कार्य करता रहता है सुबह उठो तो इतनी थकावट लगेगी की सुबह उठने के बाद भी फ्रेशनेस नहीं हूं, क्योंकि सारी रात मन ने तो काम किया कोई ना कोई स्वप्न के रूप में भटकता रहा। भटकने वाला इंसान थकेगा या नहीं थकेगा।
मेडिकल साइंस के रिसर्च द्वारा यह पता किया गया है कि एक व्यक्ति 5 मिनट बायलिंग टेंपर पर गुस्सा करता है। 5 मिनट गुस्सा कर ले और बहुत जोर-जोर से क्रोध में आ जाए, तो 2 घंटे की कार्य क्षमता जल जाती है। 2 घंटे तक वह अपने मन को एकाग्र नहीं कर सकता, किसी भी कार्य में कोई भी निर्णय लेना हो, या क्रोध वाली स्थिति में कोई निर्णय भी लेना पड़े, तो वह गलत निर्णय ले लेगा। वह दो घंटा क्या करेगा ? वह 10 लोगों को ढूंढेगा, जिसके सामने अपने आप को जस्टिफाई करेगा। कि मैंने जो इसके ऊपर गुस्सा किया वह ठीक किया।
वह रोज ऐसा ही करता है। जब उसको दस व्यक्ति मिल जाते हैं, ये कहने वाला की हां तुमने ठीक किया, अच्छा किया जो उसको पाठ पढ़ाया आज। तब जाकर के उसका मन रिलैक्स होता है। 10 में से एक ने भी अगर यह कह दिया किया कि ये तुमने ठीक नहीं किया । तुम्हें गुस्सा नहीं करना चाहिए था। तो क्या होगा ? फिर से आग भड़क उठती है। उसमें और 2 घंटे खत्म हो जाते हैं। इस तरह कई बार व्यक्ति 8 घंटा कुछ नहीं कर पता। कहने में भी आता है कि आज का दिन बेकार चला गया। सारा दिन कोई काम नहीं हुआ।
5
मिनट गुस्से से, 2 घंटे की अगर कार्य क्षमता जलती हो तो 5 मिनट का मेंटल रिलैक्सेशन, 2 घंटे की कार्य क्षमता को बढ़ा देता है। इसलिए सुबह उठकर 20 मिनट अपने मन को शांत कर फिर दिनचर्या को आरंभ करें। योग का दूसरा नाम ही प्रयोग है। सुबह उठते हैं तो 20 मिनट योग/ध्यान (मेडिटेशन) करे।
: वायरल और हेल्थ प्रॉब्लम आते ही अतिरिक्त समय मिल जाता हैं
Sat, Sep 2, 2023
वायरल माना क्या होता है ? हवा, तापमान जो परिवर्तन हुआ, उसमें आपकी शारीरिक प्रतिरोधक शक्ति कम है। शक्ति कम होने के कारण वह वायरस ने इफेक्ट किया है। अपना प्रभाव डाला और उसकी प्रभाव में आ गए तो सर्दी, जुकाम, बुखार हो गया। उसके लिए वह दो चीज देगा। पहली चीज की एंटीबायोटिक देगा जो की वायरस को खत्म करेगा। दूसरा मल्टीविटामिन या विटामिन बी देगा कि ज्यादा कमजोरी ना आ जाए। फिर वह तीन
चीजों की सलाह देगा, ठीक से भोजन किया करो माना पौष्टिक भोजन खाओ सब्जियां खाओ, जिनसे ताकत मिले। दूसरा आराम ठीक से किया करो और तीसरा रहेगा व्यायाम करो। ये तीन चीज होगी तो शारीरिक
प्रतिरोधक
शक्ति बढ़ेगी ।
कब आता है अतिरिक्त समय हमारे पास
अब मान लो कि किसी को हार्ट अटैक आ जाए, डॉक्टर के पास जाए और डॉक्टर उसको कहे की देख भाई अगर तेरे को जीना है ना तो रोज सुबह आधा घंटा पैदल चलना पड़ेगा और शाम को आधा घंटा पैदल चलना पड़ेगा। अगर उसने डॉक्टर से कहा कि मुझे तो सुबह समय नहीं मिलेगा, मेरा सारा कारोबार सुबह से ही आरंभ होता है। सारे फोन काल सुबह से ही शुरू होते हैं और शाम को
देखेंगे अगर समय मिले तो पैदल चलूंगा। तो डॉक्टर क्या कहेगा मरो, उसके सिवाय कोई
अल्टरनेट ही नहीं है तुम्हें अगर बचना है। तो तुम अपना समय खुद निकालो और उसे व्यक्ति को जब जीना है तो अपनी दिनचर्या को फिर से व्यवस्थित करेगा। सुबह आधा घंटा निकालेगा, शाम को भी आधा घंटा निकालेगा, पैदल निकल जाएगा। दो-चार दिन
लोगों के फोन आते रहेंगे पर जैसे ही लोगों को पता चलेगा कि इस समय से इस
समय पैदल गया होगा तो लोग भी क्या करेंगे या तो पहले फोन करेंगे या बाद में करेंगे लोग तो एडजस्ट हो जाएंगे । लेकिन हमें अपने जीवन को नष्ट थोड़े ही कर देना है दुनिया के कारोबार के पीछे । व्यक्ति को इतनी समझ आती है जब हेल्थ प्रॉब्लम आते हैं तब ।
: स्ट्रेस दूर करने के लिए तलवों की करें रोज मालिश
Fri, Sep 1, 2023
स्ट्रेस दूर करने के लिए तलवों की करें रोज मालिश, मिलेंगे पांच जबरदस्त फायदे, नींद भी अच्छी आएगी।
पैरों की सेहत रहती है अच्छी अगर आप रोज रात में तलवों में मालिश करें तो पैरों में बेहतर ब्लड सर्कुलेशन होता है। और लचीलेपन आता आता है, जिस पर से संबंधित बीमारियों जैसे कि प्लांटर, फेसिसाइटिस, फ्लैट पैर की समस्याओं को होने से रोका जा सकता है।
स्ट्रेस एंजायटी को दूर करने
पैर की तलवों में मसाज कर आप बेहतर महसूस कर सकते हैं यह ब्लड फ्लो को अच्छा करता है, और इंडोर्फिन को रिलीज करता है, जो नेचुरल पेन किलर की तरह काम करता है।
ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल, अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई है तो आप रेगुलर फुट मसाज की मदद से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल
करने का काम कर सकते हैं शोधों में भी पाया गया है कि ऐसा करने से हेल्दी ब्लड प्रेशर को मेंटेन किया जा सकता है।
पैर की सूजन करें कम, कई बार पैरों के तलवों की नसों में अधिक मात्रा में फ्लड जमा हो जाता है यह समस्या प्रेगनेंसी के दौरान काफी दिखती है, यह ब्लड फ्लो को बेहतर बनाकर ऐसी समस्याओं को दूर करता है।
सर दर्द में आराम, अगर आप सर दर्द की समस्या से अक्सर जूझते हैं तो आप तलवों की मालिश से इस समस्या को दूर कर सकते हैं, इसके अलावा यह इम्युनिटी बढ़ाने के काम भी आता है।