: अंकुरित गेहूं के जबरदस्त फायदे
Sat, Feb 17, 2024
*अंकुरित गेहूं के जबरदस्त फायदे*
– अंकुर उगे हुए गेहूं में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है। शरीर की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन-ई एक आवश्यक पोषक तत्व है। यही नहीं, इस तरह के गेहूं के सेवन से त्वचा और बाल भी चमकदार बने रहते हैं। किडनी, ग्रंथियों, तंत्रिका तंत्र की मजबूत तथा नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी इससे मदद मिलती है। अंकुरित गेहूं में मौजूद तत्व शरीर से अतिरिक्त वसा का भी शोषण कर लेते हैं।
– अंकुरित गेहूं में उपस्थित फाइबर के कारण इसके नियमित सेवन से पाचन क्रिया भी सुचारु रहती है। अत: जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हो उनके लिए भी अंकुरित गेहूं का सेवन फायदेमंद है। अंकुरित खाने में एंटीआक्सीडेंट, विटामिन ए, बी, सी, ई पाया जाता है। इससे कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक मिलता है। रेशे से भरपूर अंकुरित अनाज पाचन तंत्र को सुदृढ बनाते हैं।
– अंकुरित भोजन शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है। यह शरीर में बनने वाले विषैले तत्वों को बेअसर कर, रक्त को शुध्द करता है। अंकुरित गेहूं के दानों को चबाकर खाने से शरीर की कोशिकाएं शुध्द होती हैं और इससे नई कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद मिलती है।
– अंकुरित भोज्य पदार्थ में मौजूद विटामिन और प्रोटीन होते हैं तो शरीर को फिट रखते हैं और कैल्शियम को मजबूत बनाता है।
– अंकुरित मूंग, चना, मसूर, मूंगफली के दानें आदि शरीर की शक्ति बढ़ाते हैं।अंकुरित दालें थकान, प्रदूषण व बाहर के खाने से उत्पन्न होने वाले ऐसिड्स को बेअसर कर देतीं हैं और साथ ही ये ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ा देती हैं।
💐🙏💐
: डायबिटीज का आयुर्वेदिक नुस्खा
Tue, Feb 13, 2024
*डायबिटीज का आयुर्वेदिक नुस्खा.....**1.* लगातार तीन महीने तक करेले की सब्जी में घी में बनाकर खाने से डायबिटीज में आराम मिलता है।*2.* रात में मैथी के दाने भिगोकर रख दे। सुबह उठकर मैथी के दानों का पानी पीकर धीरे-धीरे मैथी चबा ले। डायबिटीज धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा।*3.* रात को काली किशमीश भिगोकर रख दे। सुबह उठकर उसका पानी छानकर पी जाएं।*4.* केले का रस पीने से भी डायबिटीज कम होता है।*5.* आंवले के चूर्ण को भिगोकर कुछ देर रख दे। उसे छानकर उसमें नीम्बू का रस मिलाकर सुबह उठते ही पी ले।*6.* आम और जामुन का रस बराबर मात्रा में मिलाकर दिन में तीन बार लगातार एक महीने तक ले। फायदा होगा।*7.* सुबह टमाटर, संतरा और जामुन का नाश्ता करें।*8.* जामुन के कोमल हरे पत्तों को पीसकर नियमित 25 दिन तक सुबह पानी के साथ पीने से पेशाब में शुगर जाना बन्द हो जाता है।*9.* तेजपत्ता को कूटकर कपड़े से छानकर चूर्ण बना ले। सुबह उठते ही पांच ग्राम की मात्रा में यह चूर्ण गुनगुने पानी के साथ ले। दस दिनों के अन्दर डायबिटीज में लाभ होगा।*10.* आंवला, हल्दी और मेथी-तीनों को समान मात्रा में लेकर कूट पीसकर चूर्ण बना ले। इस चूर्ण को सुबह, दोपहर, शाम को पानी के साथ एक चम्मच की मात्रा में ले। दो महीनों के अन्दर ही फायदा होता दिखेगा...
नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व आप अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: बदलते मौसम में सर्दी खांसी से बचाएगा ये हर्ब
Mon, Feb 12, 2024
*बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से बचाएगा ये हर्ब, कब्ज से मिलेगी राहत, 2 तरीके से करें सेवन, पाएं कई लाभ*
यदि आपको सर्दी, खांसी, जुकाम, बलगम की समस्या है तो आप पिप्पली का सेवन कर सकते हैं. इसका सेवन करने के लिए आप 1/4 चौथाई छोटे चम्मच पिप्पली का पाउडर लें. इसे शहद के साथ भोजन करने के बाद सेवन करें. यह बलगम को कम करेगा. सांस लेने में आपको आसानी महसूस होगीवजन करे कंट्रोल- पिप्पली के सेवन से आप बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं. यदि आपका वजन बढ़ रहा है तो आप पिप्पली के चूर्ण का सेवन करें. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुधार करके वजन घटाने में मदद करती हैकब्ज करे दूर- कुछ लोग लगातार कब्ज की समस्या से ग्रस्त रहते हैं. पेट सही से साफ नहीं होता है, जिससे पेट फूला-फूला और भरा हुआ महसूस होता है. कब्ज के कारण पेट सही से खाली ना होने पर काफी डिस्कंफ्ट महसूस होता है. ऐसे में आप पिप्पली का सेवन थोड़ा सा कर सकते हैं. इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगी.नींद न आने की समस्या करे दूर- पिप्पली नींद न आने की समस्या को भी दूर कर सकती है. आजकल स्लीप डिसऑर्डर से अधिकतर लोग ग्रस्त रहते हैं. पिप्पली में वात को संतुलित बनाए रखने की प्रॉपर्टी होती है. इसे इस्तेमाल करने के लिए आप आधा चम्मच पिप्पली का पाउडर लें. इसे एक गिलास दूध में मिक्स करें और रात में सोने से पहले पी लें. आपकी नींद न आने की समस्या होगी दूरइम्यूनिटी करे मजबूत- पिप्पली में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होती हैं. इसमें पिपरिन नामक कम्पाउंड होता है. स्टडी के अनुसार, पिप्पली में मौजूद पिपरिन में प्रभावी एंटी-इंफ्लेमेटरी असर होता है. ये हर्ब इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता हैं।नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर आप उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
🌹🙏🌹