: संतरे के छिलके के जानें फायदे
Sat, Feb 10, 2024
*चांद जैसी निखरी त्वचा के लिए लगाएं संतरे का छिलका, जानें 5 फायदे*
1. दाग धब्बे होंगे कम : संतरे के छिलकों का प्रयोग करने के लिए आप इन्हें सुखाकर पाउडर बना सकते हैं या फिर इनका पेस्ट बनाकर भी प्रयोग कर सकते हैं (orange peel powder face pack)। इस लेप को चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा के दाग और मुंहासे खत्म हो सकते हैं।2 टैनिंग से राहत : संतरे के छिलके का पाउडर बेहतरीन और पोषण से भरपूर स्क्रब का कार्य करता है। आप इसमें गुजाबजल मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर कुछ देर लगाए रखें और स्क्रब करते हुए साफ करें। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से चेहरे से आसानी से टैनिंग हट जाएगी।
3 ग्लोइंग स्किन : दमकती हुई त्वचा के लिए संतरे के छिलके का पैक और स्क्रब बेहतरीन तरीका है। यह त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
4 त्वचा रहेगी हाइड्रेट : आप चाहें तो संतरे के छिलके और संतरे के रस को मिलाकर पेस्ट बना सकती हैं। यह न केवल आपकी त्वचा को समान बनाएगा बल्कि त्वचा को नमी भी प्रदान करेगा।
5 डैमेज स्किन से राहत : धूप में अगर आपकी त्वचा झुलस गई है तो संतरे के छिलके का पैक बनाकर लगाने से इसका असर काफी कम हो जाएगा। एक बार जरूर आजमाएं यह बेहतरीन उपाय है। हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
🌹🙏🌹 नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व आप अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: काजू खाने के फायदे जाने
Fri, Feb 9, 2024
*काजू खाना करते हैं अवॉयड? एक बार जान लेंगे इसके फायदे, मांग-मांग कर लगेंगे खाने*
काजू के पोषक तत्व: काजू हेल्दी फैट से भरपूर होता है. वहीं काजू को प्रोटीन का भी बेस्ट सोर्स माना जाता है. इसके अलावा काजू में मैग्नीशियम, मैग्नीज, फॉसफोरस, जिंक, विटामिन 'बी6' और विटामिन 'के' भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.कम होगा कोलेस्ट्रोल: काजू का सेवन कोलेस्ट्रोल लेवल कम करने में मदद करता है. काजू में मौजूद सैच्युरेटेड फैट ब्लड कोलेस्ट्रोल लेवल को कंट्रोल में रखता है. जिससे बैड कोलेस्ट्रोल में इजाफा नहीं होता है. इसलिए हर रोज काजू का सेवन करना बेस्ट माना जाता है.नहीं होगी दिल की बीमारी: काजू सिर्फ बैड कोलेस्ट्रोल कम करने में सहायक नहीं होता है. बल्कि दिल की बीमारी दूर करने का भी काम करता है. काजू में मौजूद मैग्नीशियम शरीर में खून के संचार को बेहतर बनाता है. जिससे हार्ट अच्छे से काम करता है और दिल की बीमारी होने का खतरा नहीं रहता है.स्ट्रोक रहेगा दूर: मैग्नीशियम से भरपूर काजू स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है. ये हैमरेज स्ट्रोक होने की संभावना को दूर करता है. ऐसे में काजू का सेवन करके आप स्ट्रोक को भी मात दे सकते हैं.डायबिटीज में मददगार: डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काजू का सेवन बेस्ट होता है. काजू खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज बढ़ने का रिस्क नहीं होता है. खासकर टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए काजू का सेवन हेल्थ सीक्रेट साबित हो सकता है.
🌹🙏🌹 नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: हार्ट अटैक से बचने के लिए पांच घरेलू नुस्खे
Thu, Feb 8, 2024
*हार्ट अटैक से बचने के लिए आजमाएं 5 घरेलू नुस्खे*
1. हरा चाय:
हरा चाय में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो डिलटेशन को बढ़ावा देते हैं और हार्ट के खतरे को कम कर सकते है2. मेथी बीज:
मेथी बीज में विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, और वास्कुलर सिस्टम को स्वस्थ बनाने में मदद करने वाले एंटिऑक्सीडेंट्स होते हैं।3 मुली:
मुली में ग्लुकोसिनोलेट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है और हार्ट स्वस्थ्य को बढ़ावा देता है।4. मेथी के पत्ते:
मेथी के पत्ते में भरपूर मात्रा में फाइबर होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती है और हार्ट स्वस्थ्य को बढ़ावा देती है।नोट ध्यान दें कि ये नुस्खे केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। हार्ट अटैक के लिए सबसे अच्छा उपचार और बचाव के लिए, सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लेना ही सर्वोत्तम होता है। वे आपके स्वास्थ्य पर सही और व्यक्तिगत जानकारी प्रदान कर सकते हैं।
🌹🙏🌹