: मूंगफली उबालकर खाने से बनती है फिटनेस
Tue, Feb 6, 2024
*पोषक तत्वों का खजाना है ये चीज, गरीबों के लिए है 'बादाम', उबालकर खाने से बनती है फिटनेस, दिमाग की जला देती है बत्ती*
ब्लड शुगर कंट्रोल करे: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो उबली हुई मूंगफली आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है कि कई अन्य स्नैक्स की तुलना में उबली हुई मूंगफली ब्लड शुगर के स्तर में संतुलित बनाए रखने में मदद करती है.ब्रेन फंक्शन ठीक करे: मूंगफली से विटामिन बी 6 की अच्छी खुराक मिलती है, जो शरीर में मांसपेशियों के सूजन को कम कर सकती है. इसके अलावा यह आपके मूड में भी सुधार करती है. जिन लोगों में बार-बार मूड स्विंग होता रहता है, तो उन्हें अपनी डाइट में मूंगफली जरूर शामिल करनी चाहिए.त्वचा जवां रखे: उबली मूंगफली एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होती है, जोकि कच्ची/भुनी हुई मूंगफली से बेहतर होती है. उबली मूंगफली आपको ग्लोइंग स्किन पाने और त्वचा पर उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करने में मददगार है. साथ ही बाल भी ठीक रहते हैं.हार्ट हेल्दी रखे: उबली हुई मूंगफली में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है.
🌹🙏🌹 नोट जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर उपयोग से पूर्व आप अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: सर्दियों में ये पांच सब्जी कच्चे खाने के लिए उपयुक्त हैं
Sun, Feb 4, 2024
सर्दियों के मौसम में, ये 5 सब्जियां कच्ची खाने के लिए उपयुक्त हैं:1, गाजर: सर्दी के मौसम में गाजर का सेवन बहुत फायदेमंद है। इसमें बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो सर्दियों के लिए उत्तम हैं। इसे कच्चा खाने से भी उत्तम परिणाम मिलते हैं।
2, पालक: यह सब्जी सर्दियों के मौसम के लिए गरमी पैदा करने में मदद करने वाले तत्वों से भरपूर है। पालक को कच्चा खाना भी सेहत के लिए लाभकारी है और इसमें विटामिन सी, आयरन, और कैल्शियम मिलता है।
3, मूली: मूली अच्छा डिटॉक्सीफायर है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सर्दियों को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
4, चुकंदर: चुकंदर में विटामिन बी, आयरन, और फोलेट होते हैं, जो सर्दियों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसे कच्चा खाने से भी उत्तम फायदे होते हैं।
5, ब्रोकोली: इसमें विटामिन सी, विटामिन K, और फाइबर होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसे कच्चा खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद है।
इन सब्जियों का कच्चा सेवन करके सर्दियों की सेहत को बनाए रखना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
: शरीर का ध्यान रखना सिर्फ और सिर्फ आपका काम
Sat, Feb 3, 2024
*🌹स्वास्थ्य संतोष🌹*1- बिना शरीर की गंदगी निकाले स्वस्थ्य शरीर की कल्पना निरर्थक है, मल-मूत्र से 5% कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ने से 22% तथा पसीना निकलने से लगभग 70% विजातीय तत्व शरीर से निकलते हैं।2- जो बीमारी अंदर से आती है, उसका समाधान भी अंदर से ही होना चाहिए।
3- प्रचलित तीव्र और हानिकारक दवाएं केवल एक ही चीज देती है? दर्द से राहत, परन्तु एक बीमारी खत्म करती है,और दस बीमारी देकर जाती है। किडनी, लीवर,आतें, हृदय इन्हीं की वजह से ख़राब हो रहे हैं।4- छोटे बच्चों को सबसे अधिक सोना चाहिए, क्योंकि उनमें कफ प्रवृति होती है, स्त्रियों को भी पुरुषों से अधिक विश्राम करना चाहिए।5- जो सूर्य निकलने के बाद उठते हैं, उन्हें पेट की भयंकर बीमारियां होती है, क्योंकि बड़ी आँत मल को चूसने लगती है।6- खाने की वस्तु में कभी भी ऊपर से नमक नहीं डालना चाहिए, ब्लड-प्रेशर बढ़ता है।7- चिंता, क्रोध, ईर्ष्या करने से गलत हार्मोन्स का निर्माण होता है जिससे कब्ज, बबासीर , अजीर्ण, अपच, रक्तचाप , थायरायड की समस्या उत्पन्न होती है।*"स्वास्थ्य नोट इस जानकारी में अगर आपको किसी प्रकार की संशय लगती है तो अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।