: पेट के अल्सर के घरेलू उपाय
Thu, May 2, 2024
अल्सर एक खतरनाक बीमारी है। हम बात कर रहे हैं पेट के अल्सर की। पेप्टिक अल्सर की वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं। पेट के अंदर की सतह पर छाले होते हैं जो धीरे-धीरे जख्मों में बदलने लगते हैं। और अल्सर से परेशान इंसान को कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। पेट का अल्सर यानि पेप्टिक अल्सर दो तरह का होता है एक डयूडिनल अल्सर और दूसरा है गैस्ट्रिक अल्सर। समय पर इलाज न मिलने से अल्सर के रोगी की मौत भी हो सकती है
पेट के अल्सर के संकेत
:
।
अल्सर होने के संकेत साफ होते हैं इस रोग में रोगी को पेट संबंधी दिक्कते जैसे पेट में जलन, दर्द और उल्टी में खून आदि आने लगता है। और कुछ समय बाद जब यह अल्सर फट जाता है तब यह जानलेवा बन जाता है।
।
पेट के अल्सर के मुख्य लक्षण
:
ड्यूडिनल अल्सर का मुख्य लक्षण है खाली पेट में दर्द होना। और खाना खाने के बाद ही दर्द का ठीक होना। वहीं पेप्टिक अल्सर में इंसान को भूख कम लगती है।मल से खून का आना।बदहजमी का होना।सीने में जलन।वजन का अचानक से घटना।
।
पेट में बार-बार दर्द का उठना और किसी पेनकिलर या एंटी-एसिड की दवाओं से ही पेट दर्द का ठीक होना अल्सर का लक्षण हो सकता है।इसके अलावा भी अल्सर के रोगी को बार-बार कई दिक्कतें आती हैं जैसे पेट में जलन और मिचली का आना।
।
पेट के अल्सर का कारण :
अत्याधिक दर्द निवारक दवाओं का सेवन करना।अधिक चाय या काफी पीना।अधिक गरम मसालें खाना।अधिक तनाव लेना।गलत तरह के खान-पान करना।अनियमित दिनचर्या।अधिक धूम्रपान करना।हेलिकौबैक्ट पायलोरी बैक्टीरिया की वजह से।
।
पेट के अल्सर के घरेलु उपाय :
।
शहद : पेट के अल्सर को कम करता है शहद। क्योकिं शहद में ग्लूकोज पैराक्साइड होता है जो पेट में बैक्टीरिया को खत्म कर देता ह। और अल्सर के रोगी को आराम मिलता है।
।
नारियल :
नारियल अल्सर को बढ़ने से रोकता है साथ ही उन कीड़ों को भी मार देता है जो अल्सर को बढ़ाते हैं। नारियल में मौजूद एंटीबेक्टीरियल गुण और एंटी अल्सर गुण होते हैं। इसलिए अल्सर के रोगी को नारियल तेल और नारियल पानी का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। ।
केला
: केला भी अल्सर को रोकता है। केले में भी एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पेट की एसिडिटी को ठीक करते हैं। पका और कच्चा हुआ केला खाने से अल्सर के रोगी को फायदा मिलता है।आप चाहें तो केले की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।
।
बादाम
: बादाम को पीसकर इसे अल्सर के रोगी को देना चाहिए। इन बादामों को इस तरह से बारीक चबाएं कि यह दूध की तरह बनकर पेट के अंदर जाएं।
।
लहसुन : लहुसन
की तीन कच्ची कलियों को कुटकर पानी के साथ सेवन करें।
।
गाय का दूध
: गाय के दूध में हल्दी को मिलाकर पीना चाहिए। हल्दी में मौजूद गुण अल्सर को बढ़ने नहीं देते हैं।।
।
गुडहल :
गुडहल की पत्तियों के रस का शरबत बनाकर पीने से अल्सर रोग ठीक होता है।
।
बेलफल की पत्तियों का सेवन
: बेल की पत्तियों में टेनिन्स नामक गुण होता है जो पेट के अल्सर को ठीक करते हैं। बेल का जूस पीने से पेट का दर्द और दर्द ठीक होता है।
।
गाजर और पत्ता गोभी का रस
: पत्तागोभी पेट में खून के प्रभाव को बढ़ाती है और अल्सर को ठीक करती है। पत्ता गोभी और गाजर का रस मिलाकर पीना चाहिए। पत्ता गोभी में लेक्टिक एसिड होता है जो शरीर में एमीनो एसिड को बनाता है।
।
सहजन
: दही के साथ सहजन के पत्तों का बना पेस्ट बना लें और दिन में कम से कम एक बार इसका सेवन करें। इस उपाय से पेट के अल्सर में राहत मिलती है।
।
मेथी का दाना :
अल्सर को ठीक करने में मेथी बेहद लाभदायक होती है। एक चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में उबालें और इसे ठंडा करके छान लें। अब आप शहद की एक चम्मच को इस पानी में मिला लें और इसका सेवन रोज दिन में एक बार जरूर करें। ये उपाय अल्सर को जड़ से खत्म करता है।
।
पेट के अल्सर के लिए जरूरी परहेज
:
अधिक मिर्च मसाले और जंक फूडस से परहेज करें।चाय, काफी और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करना बंद कर दें।अपने को तनाव मुक्त रखें। हर रोज सुबह-शाम पैदल घूमें।अधिक दवाओं का सेवन न करें।अल्सर का अधिक बढ़ने पर इसका ऑपरेशन ही एक मात्र उपाय है। यदि यह कैंसर में बदल जाता है तो अल्सर की कीमोथैरेपी की जाती है।यदि आप चाहते हैं कि अल्सर का रोग आपको न लगें तो आपको अपने खान-पान और गलत लतों को छोड़ना होगा।
नोट,
जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर आप उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से या राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र से सत्यापन जरूर करें।
: प्राकृतिक चीजों से करे महत्त्वपूर्ण अंगो की सफाई
Wed, May 1, 2024
*
ऐसे करें महत्वपूर्ण अंगों की सफाई-*
*
लिवर की सफाई के लिए*
20 ग्राम काली किशमिस और 1 ग्लास पानी लेकर मिक्सर मे जूस बनाकर सुबह खाली पेट 15 दिनों तक सेवन करने से लिवर की सफाई होती है।
*
किडनी की सफाई के लिए*
हरा धनिया 40 ग्राम +1 ग्लास पानी मिक्स करके मिक्सर मे पिस करके सुबह खाली पेट लिजिए यह 10 दिनों तक करने से किडनी की सफ़ाई होती है। और हमारी किडनी स्वस्थ रहती है।
*हार्ट की सफाई के लिए
*
60 ग्राम अलसी को मिक्सर मे पीस लिजिए फिर सुबह शाम खाली पेट 10-10 ग्राम की मात्रा मे सेवन से हमारा हार्ट (हृदय) स्वस्थ रहता है यह उपाय 1 महिने तक करना है।
*
दिमाग की सफाई के लिए*
बादाम 8 और अखरोट 2 नग लेकर रात को 1 ग्लास पानी मे भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करें। यह पूरे 2 महिनों तक करने से दिमाग को पूरी तरह से जहरमुक्त किया जा सकता है।
*
फेंफडो की सफाई के लिए*
2 चम्मच शहद + 1 चम्मच नींबू का रस + 1 चम्मच अदरक का रस सभी चीजो को मिक्स करके सुबह खाली पेट सेवन करने से बीड़ी, सिगरेट, गुटखा या तंबाकु से हमारे फेंफडो को जो नुकसान हुआ है उसमें सुधार होगा और हमारे फेंफडे पूरी तरह से स्वस्थ हो जाते है। यह प्रयोग करीब 20 दिनों तक करना है।
*नोट, जानकारी में किसी प्रकार से संशय लगने पर आप उपयोग से पूर्व अन्य स्रोतों से या राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र से सत्यापन जरूर करें।
: नींद के उपाय
Tue, Apr 30, 2024
!!
!---: नींद के उपाय :---!!!
===================
अनिद्रा से प्रभावित होता है आपका स्वास्थ्य, बदलें ये आदतें आएगी नींद
नींद की कमी से हो जाते हैं कई गंभीर रोग।इन टिप्स से जल्द आएगी नींद और आप रहेंगे तरो-ताजा। सोने और जागने का एक समय निश्चित करें।
अनिद्रा यानि नींद की कमी ऐसी समस्या है, जिससे आज करोड़ों लोग परेशान हैं। आधी-अधूरी नींद की वजह से आपको न सिर्फ थकान और आलस्य आता है, बल्कि इससे कई तरह के रोगों का भी खतरा बढ़ जाता है। नींद की कमी से एकाग्रता में कमी, पेट की गड़बड़ी, आंखों के नीचे काले घेरे, उल्टी, चिड़चिड़ापन आदि समस्या हो सकती हैं। इसलिए आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। लेकिन असल समस्या ये है कि नींद आती ही नहीं, तो कैसे सोएं?
अगर आप इन तरीकों को अपनाएंगे, तो आपको रात में गहरी नींद आएगी। इसके साथ ही आप सुबह तरो-ताजा और ऊर्जा से भरे हुए महसूस करेंगे।
(
१.) रोजाना कितनी नींद है जरूरी ।
कई शोधों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि रोज कम से कम 6-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। पर्याप्त नींद न लेने से थकान, सिरदर्द, तनाव जैसी शिकायतें होती हैं। इसलिए रोज भरपूर और आरामदायक नींद जरूरी है। भरपूर नींद लेने से अगले दिन आप ऊर्जावान रहते हैं और आपका दिमाग भी सक्रिय रहता है। पर्याप्त नींद के अभाव में आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है।
(२
.) एक निश्चित समय पर सोएं ।
सोने और जागने का एक निश्चित समय आपको स्वस्थ्य रखता है और शरीर को इसकी आदत हो जाती है। इसलिय यह बहुत जरूरी है कि आप अपने सोने का समय सुनिश्चित करें। शेड्यूल तैयार करने में शुरूआत में आपको दिक्कत आ सकती है, लेकिन कुछ समय के बाद आपके शरीर को इसकी आदत हो जाएगी और आप सहज महसूस करेंगे। यदि किसी कारणवश आपको सोने में देर हो जाती हैं तो उसी हिसाब से आप सुबह को टाइम से उठकर अपने शेड्यूल को मेनटेन कर सकते हैं।
(
३.) खान-पान पर दें ध्यान
बिस्तर पर सोने जाने से पहले अपनी डाइट का ध्यान रखें। कभी भी बिस्तर पर सोने जाते वक्त आपका पेट पूरा भरा हुआ नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर आपको बहुत ही असहज महसूस होगा। इसलिए खाना खाने और सोने के बीच कुछ समय का अंतराल जरूर रखें। निकोटिन, कैफीन और अल्कोहल का सेवन भी नींद पर असर डालता है, इसलिए इनका सेवन कम से कम मात्रा में करें। इनके प्रयोग से आपको कुछ देर तक को बेहतर नींद आती है लेकिन इसके बाद नींद लेना मुश्किल हो जाता है
(
४.) थोड़ी एक्सरसाइज करें ।
सुबह व्यायाम करें, इससे आपका शरीर और मन आराम का अनुभव करेगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। टहलने से भी अच्छी नींद आती है। शारीरिक श्रम आपको स्वस्थ नींद के साथ स्वस्थ दिमाग देता है। इसलिए नियमित तौर पर व्यायाम करें। व्यायाम करने से आपके शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी और आप स्वस्थ भी रहेंगे। एक्सरसाइज करते समय यह ध्यान रखें कि यह गलत समय पर न हो। लिमिट से ज्यादा व्यायाम भी नुकसान दायक हो सकता है। शारीरिक व्यायाम करने से तनाव में भी राहत मिलेगी, जिससे आपको अच्छी नींद आएगी।
(
५.) हाथ-मुंह धोएं
रात में सोने से पहले अपने हाथ, मुंह, पैर को अच्छी तरह से साफ पानी से धोकर सोने से नींद अच्छी आती है। सोने से पहले चाय या कॉफी आदि का सेवन न करें। क्योंकि, इनसे दिमाग की शिराएं उत्तेजित हो जाती हैं जिनके कारण अच्छी और गहरी नींद नहीं आ पाती है। अगर तनाव के कारण नींद नहीं आ रही है तो अपने मन पसंद का संगीत सुनें या फिर अच्छा साहित्य पढें। ऐसा करने से मन शांत होगा और अच्छी नींद आएगी।
नोट, जानकारी में अगर किसी प्रकार की संशय लगे तो आप अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।