: थानेदार ही ई रिक्शा चोर, सीजेएम कोर्ट
Thu, Jan 11, 2024
बिहार (पटना) के गोपालगंजग थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार राय को ही कोर्ट ने चोर ठहरा दिया, और उन पर चोरी का केस दर्ज करने का आदेश दिए । दरअसल इ रिक्शा जब्ती मामले में थाना अध्यक्ष ने पीड़ित को पांच महीने तक थाने कोर्ट का के चक्कर कटवाए। कोर्ट से चार बार आदेश जारी होने के बाद भी खुद हाजिर न हो कर अधीनस्थों को भेजा।
अब इस मामले में सीजेएम मानवेंद्र मिश्रा ने नगर थाना अध्यक्ष पर चोरी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। सीजेएम ने एसपी को थानेदार के खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाही करने का आदेश दिया।
: भोपाल के अवैध चिल्ड्रन होम प्रकरण में दो परियोजना अधिकारी निलंबित
Sun, Jan 7, 2024
4 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्री प्रियंक कानूनगो एवं सहयोगी अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल के तारासेवनिया स्थित , (आंचल बाल गृह ) में औचक निरीक्षण किया तो पाया गया की , उक्त बाल गृह बिना वैधानिक पंजीयन एवम् मान्यता के ही संचालित हो रहा था।
इस पर भोपाल कमिश्ननर पवन कुमार शर्मा एवं भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक-एक परियोजना अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है । एवं कमिश्नर भोपाल द्वारा सहायक संचालक आईसीपीएस (समेकित बाल संरक्षण योजना) श्री राम गोपाल यादव को तीन दिवस के अंदर कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है!
: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी तो होगी कार्यवाही 15 जनवरी तक का समय
Sun, Jan 7, 2024
पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए 15 जनवरी तक का समय निर्धारित किया गया था , नहीं बढ़ाया है समय शासन ने अभी तक।
व्यक्ति जिस कंपनी की गाड़ी है उस जगह पर उस कम्पनी के डीलर के शो रूम में जा कर आवेदन कर सकते हैं सिर्फ रजिस्ट्रेशन की कॉपी ले जाएं। या घर बैठे ऑनलाईन करे
https:bookmyhsrp.com पर स्वयं करे।