: क्यों बंदर बीमार नहीं होता
Thu, Oct 12, 2023
इस बारे में सोचना जरूर बन्दर कभी बीमार नहीं होता।◆ किसी भी चिड़िया को डायबिटीज नहीं होती।◆ किसी भी बन्दर को हार्ट अटैक नहीं आता ।◆ कोई भी जानवर न तो आयोडीन नमक खाता है और न ब्रश करता है, फिर भी किसी को थायराइड नहीं होता और न दांत खराब होता है ।बन्दर शरीर संरचना में मनुष्य के सबसे नजदीक है, बस बंदर और आप में यही फर्क है कि बंदर के पूँछ है आपके नहीं है, बाकी सब कुछ समान है।तो फिर बंदर को कभी भी हार्ट अटैक, डायबिटीज , High BP , क्यों नहीं होता है ?एक पुरानी कहावत है बंदर कभी बीमार नहीं होता और यदि बीमार होगा तो जिंदा नहीं बचेगा मर जाएगा!बंदर बीमार क्यों नहीं होता ?एक प्रोफेसर साहब मेडिकल कॉलेज में काम करते हैं । उन्होंने एक बड़ा गहरा रिसर्च किया कि बंदर को बीमार बनाओ। तो उन्होने तरह - तरह के virus और वैक्टीरिया बंदर के शरीर में डालना शुरू किया, कभी इंजेक्शन के माध्यम से कभी किसी और माध्यम से । वो कहते है, मैं 15 साल असफल रहा , लेकिन बंदर को कुछ नहीं हुआ।उनसे पूछा गया कि बन्दर को क्यों कुछ नही हुआ? तब उन्होंने एक दिन यह रहस्य की बात बताई, कि बंदर का जो RH factor है वह सबसे आदर्श है । कोई डॉक्टर जब आपका RH factor नापता है, तो वह बंदर के ही RH Factor से तुलना करता है , वह डॉक्टर आपको बताता नहीं यह अलग बात है।उसका कारण यह है कि, उसे कोई बीमारी आ ही नहीं सकती । उसके ब्लड में कभी कॉलेस्टेरॉल नहीं बढ़ता , कभी ट्रायग्लेसराइड नहीं बढ़ती , न ही उसे कभी डायबिटीज होती है। शुगर को कितनी भी बाहर से उसके शरीर में इंट्रोडयूस करो, वो टिकती नहीं । तो प्रोफेसर साहब कहते हैं कि यही चक्कर है , कि बंदर सबेरे-सबेरे ही भरपेट खाता है। जो आदमी नहीं खा पाता है , इसीलिए उसको सारी बीमारियां होती हैं।सूर्य निकलते ही सारी चिड़िया , सारे जानवर खाना खाते हैं ।
जब से मनुष्य इस ब्रेकफास्ट , लंच , डिनर के चक्कर में फंसा तब से मनुष्य ज्यादा बीमार रहने लगा है ।प्रोफेसर रवींद्रनाथ शानवाग ने अपने सभी मरींजों से कहा कि सुबह-सुबह भरपेट खाओ। उनके मरीज बताते है कि, जब से उन्हांने सुबह भरपेट खाना शुरू किया तब से उन्हें डायबिटीज यानि शुगर कम हो गयी, किसी का कॉलेस्टेरॉल कम हो गया, किसी के घुटनों का दर्द कम हो गया , किसी का कमर का दर्द कम हो गया गैस बनाना बंद हो गई, पेट मे जलन होना बंद हो गया ,नींद अच्छी आने लगी.. वगैरह ..वगैरह।और यह बात "बागभट्ट जी" ने 3500 साल पहले कहा, कि सुबह का किया हुआ भोजन सबसे अच्छा है ।सुबह सूरज निकलने से ढाई घंटे तक यानि 9.30 बजे तक, ज्यादा से ज्यादा 10 बजे तक आपका भरपेट भोजन हो जाना चाहिए। और ये भोजन तभी होगा जब आप नाश्ता बंद करेंगे । यह नाश्ता का प्रचलन हिंदुस्तानी नहीं है , यह अंग्रेजो की देन है , और रात्रि का भोजन सूर्य अस्त होने से पहले आधा पेट कर लें । तभी बीमारियों से बचेंगे । सुबह सूर्य निकलने से ढाई घंटे तक हमारी जठराग्नि बहुत तीव्र होती है । हमारी जठराग्नि का सम्बन्ध सूर्य से है। हमारी जठराग्नि सबसे अधिक तीव्र स्नान के बाद होती है। स्नान के बाद पित्त बढ़ता है , इसलिए सुबह स्नान करके भोजन कर लें । तथा एक भोजन से दूसरे भोजन के बीच ४ से ८ घंटे का अंतराल रखें बीच में कुछ न खाएं, और दिन डूबने के बाद बिल्कुल न खायें।।
चूंकि यह पक्षियों और जंगली जानवरों की दिनचर्या में सम्मिलित है, अत: वे कभी भी जल्दी बीमार नहीं होते।स्वस्थ रहे, स्वस्थ रखें
आयुर्वेद अपनाए निरोग जीवन जिए।
🇮🇳🙏🪷
: क्यों खाना चाहिए भीगे अंजीर ? हेल्थ टिप्स
Mon, Sep 4, 2023
फायदे जान लेंगे तो आप भी कर देंगे शुरू
डायबिटीज में अंजीर का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है, बता दें कि अंजीर में हाई पोटैशियम होता है, इसके अलावा अंजीर में क्लोरोजेनिक एसिड भी पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।
अंजीर का सेवन कब्ज और पेट से जुड़ी परेशानियों को कम करने में भी किया जाता है, बता दे की अंजीर में फाइबर उचित मात्रा में पाया जाता है, जो नियमित मल त्याग को बढ़ावा देता है, ऐसे में यदि आपको भी कब्ज की समस्या है, तो भीगी अंजीर और उसके पानी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए अंजीर का सेवन अधिक फायदेमंद रहता है, इसका नियमित सेवन करने से शरीर को कई जरूरी मिनरल्स मिल जाते हैं । दर असल अंजीर में जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम, और आयरन अच्छी मात्रा में होता है , जो रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बढ़ावा देते हैं।
शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए भी आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप मोटापा घटाने के लिए डाइट पर है, तो अंजीर का सेवन एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है
।
मोटापा घटाने के साथ बल्ड कंट्रोल करने में भी अंजीर का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है । बता दें कि अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से छुटकारा पाने और ब्लड प्रेशर को कम करने मदद करते हैं।
अंजीर का सेवन आप स्क्रीन से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने में भी कर सकते हैं। बता दे की अंजीर के पानी को डाइट में शामिल करने से शरीर से मौजूद विषाक्त चीजों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
हेल्थ टिप्स
अपनी दवा ठंडी पानी से मत ले, 6:00 बजे शाम के बाद भारी खाना ना खाएं, सुबह में रात की अपेक्षा ज्यादा पानी पिए, सोने का सबसे बेहतर समय 10:00 बजे रात से 4:00 बजे सुबह होता है, खाना खाने के तुरंत बाद नहीं सोए या लेटे,
: नाभि का जीवन में शुरू से लेकर अंत तक कुदरती रिश्ता (पार्ट 2)
Mon, Aug 28, 2023
क्या आप जानते हैं कि आपको गर्भ में खाना पीना और पोषण कहां से और कैसे मिलता है...??? जानी जिसे आप जानते ही न हो....
गर्भ की उत्पत्ति नाभि के पीछे होती है और उसकी माता के साथ जुड़ी हुई नाड़ी से पोषण मिलता है और इसलिए मृत्यु के 3 घंटे तक नाड़ी गर्म रहती है ।
गर्भधारण के 9 महीने अर्थात 270 दिन बाद एक संपूर्ण बाल स्वरूप बनता है ।
नाभि के द्वारा सभी नसों का जुड़ाव गर्व के साथ ही शुरू हो जाता है, इसे नाभि एक अद्भुत भाग है ।
नाभि के पीछे की ओर एक पेचुटी / नावल बटन होता है और इस नावल बटन में 72000 से भी अधिक रक्त धमनिया स्थित होती हैं ।
हमारी नाभि को मालूम रहता है कि हमारी कौन सी रक्त वाहिनी सूख रही है इसलिए वो उसी धमनी में तेल का प्रवाह कर देती है ।
जब बालक छोटा होता है और उसका पेट दुखता है, तब हम हींग और पानी या तेल का मिश्रण उसके पेट और नाभि के आसपास लगते थे और उसका दर्द तुरंत गायब हो जाता था ।
बस यही काम है तेल का नाभि शरीर को कहां-कहां मदद
करती
हैं,
जानिए....
....
शारीरिक दुर्बलता
: नाभि में गाय का शुद्ध घी या सरसों का तेल लगाने से बहुत सारी शारीरिक दुर्बलता से बचा जा सकता है ।
आंखों का शुष्क हो जाना
: नजर कमजोर हो जाना, चमकदार त्वचा और बालों के लिए सोने से पहले 3 से 7 बूंद घी या नारियल के तेल नाभि में डालें और नाभि के आसपास डेढ़ इंच गोली में फैला दें।
घुटने के दर्द में उपाय
: सोने से पहले 3 से 7 बूंद अरंडी का तेल नाभि में डालें और उसके आसपास डेढ़ इंच में फैला दें ।
शरीर में कंपन तथा जोड़ों में दर्द और शुष्क त्वचा के लिए
उपाय : रात को सोने से पहले 3 से 7 बूंद राई या सरसों का तेल, नाभि में डालें और उसके चारों ओर डेढ़ इंच में फैला दें ।
मुंह और गाल पर होने वाले पिंपल के लिए
उपाय : नीम का तेल 3 से 7 बूंद उपरोक्त तरीके से डालें।
नाभि में देसी गाय का घी लगाने से लाभ : नाभि में देसी गाय का घी लगाने से नजर बढ़ती है, आंखों की समस्या नहीं होती।
नाभि में देसी गाय का घी लगाने से वोट नहीं फटते।
नाभि में देसी गाय का घी लगाने से चेहरे पर चमक आती है।
इससे भी ज्यादा है
बस आप रोजाना रात को सोते समय सिर्फ दो बूंद देसी गाय का घी अपने नाभि में डेढ़ इंच सर्कल में लगाते रहे।