: दूध को जहर बना सकते हैं ये 4 फूड
Fri, Sep 22, 2023
*दूध को ज़हर बना सकते हैं ये फूड, कभी न करें इन 4 चीज़ों का सेवन*
*
1. केला: अधिकतर लोग दूध के साथ केला खाना पसंद करते हैं। साथ ही जिम जाने वाले लोगों के लिए यह फेवरेट कॉम्बिनेशन है। दूध और केले का मिश्रण भारी होता है और इसे पचाने में काफी समय लगता है। पाचन क्रिया प्रभावित होने से आपको थकान या आलस की समस्या हो सकती है।2. खट्टे फल: आपको दूध के साथ खट्टे या एसिडिक पदार्थ नहीं मिलाने चाहिए। साथ ही विटामिन सी से भरपूर फलों को दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। दूध को पचाने में अधिक समय लगता है और जब आप दूध और नींबू या कोई खट्टे फल एक साथ खाते हैं, तो दूध जम जाता है। इससे गैस और सीने में जलन हो सकती है।3. खरबूजा: आयुर्वेद के अनुसार, दूध एक रेचक (laxative) के रूप में कार्य करता है और खरबूजे में मूत्रवर्धक गुण (diuretic properties) होते हैं जिसके कारण इनका एक साथ सेवन करना ठीक नहीं है। एक स्टडी के अनुसार खरबूजे को पचाने के लिए आवश्यक पेट के एसिड से दूध फट जाता है, जिससे गैस्ट्रिक संबंधी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।4. मूली: दूध का सेवन एक संपूर्ण भोजन है और इसे अन्य खाद्य पदार्थों के साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए। इसे मूली के साथ खाने से आपकी अंदरूनी गर्मी बढ़ सकती है और पाचन की प्रक्रिया में देरी हो सकती है। साथ ही आपको ब्लोटिंग या गैस की समस्या भी हो सकती है।
*
: इसे कहते हैं है हाईयर टू हाईयर
Fri, Sep 22, 2023
इसमें व्यक्ति हमेशा उच्च विचार करता है और आगे भी उच्च विचार करता रहता है। स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी ऐसे कई व्यक्तित्व है, जिन्होंने अपने जीवन में सदा उच्च विचार किया।
एक साधु जी को एक अपराध के लिए 20 वर्ष की सजा हुई थी। 20 वर्ष के बाद अब वह जेल से छूटने वाले थे। बिल्कुल उस समय भी ही उस केस का सुप्रीम कोर्ट से फैसला आया और उन्हें निर्दोष माना गया। तब साधु जी को पूछा गया, "आपको तो सुप्रीम कोर्ट ने अब निर्दोष बताया है, फिर भी
आप दोषी न होते हुए भी आपको 20 साल जेल में रहना पड़ा!"
तब साधु जी ने शांति से बताया "जैसा आप समझते हैं वैसा बिलकुल नहीं, मैं भला इस केस में निर्दोष हूं। मगर हो सकता है मुझसे ऐसा कोई अपराध हुआ होगा और उसकी सजा मुझे नहीं मिली होगी। इसलिए उस अपराध की सजा मुझे अभी मिली होगी।" देखिए उन
साधु जी का विचार पहले भी उच्च था और आगे भी उच्च रहा। अपने विचारों से ही सब कुछ होता है।
अपना मन विचारों की एक मशीन है।