: ग्रीन ब्लड यानी वीटग्रास जूस
Tue, Dec 5, 2023
*लाल खून (रेड ब्लड) नहीं बल्कि हरा खून (ग्रीन ब्लड), जिसे विज्ञान में कहा जाता है, "व्हीटग्रास जूस.!*
गेहूँ का ज्वारा अर्थात गेहूँ के छोटे छोटे पौधों की हरी हरी पत्ती, जिसमे है शुद्ध रक्त बनाने की अद्भुत शक्ति।
तभी तो इन ज्वारो के रस को "ग्रीन ब्लड" कहा गया है।इसे ग्रीन ब्लड कहने का एक कारण यह भी है कि अगर इसकी रासायनिक संरचना पर ध्यानाकर्षण किया जाए...
तो गेहूँ के ज्वारे के रस और मानव रक्त दोनों का ही पी.एच. फैक्टर 7.4 ही है,जिसके कारण इसके रस का सेवन करने से इसका रक्त में अभिशोषण शीघ्र हो जाता है,जिससे कैंसर, रक्ताल्पता (एनीमिया) और पीलिया (जांडिस) रोगी के लिए यह ईश्वर प्रदत्त अमृत हो जाता है।गेहूँ के ज्वारे के रस का नियमित सेवन और नाड़ी शोधन प्रणायाम से मानव शारीर के समस्त नाड़ियों का शोधन होकर मनुष्य समस्त प्रकार के रक्तविकारों से मुक्त हो जाता है।गेहूँ के ज्वारे में पर्याप्त मात्रा में क्लोरोफिल पाया जाता है जो तेजी से रक्त बनाता है इसीलिए तो इसे प्राकृतिक परमाणु की संज्ञा भी दी गयी है।गेहूँ के पत्तियों के रस में विटामिन 'बी', 'सी' और 'ई' प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।गेहूँ घास के सेवन से कोष्ठबद्धता, एसिडिटी, गठिया, भगंदर, मधुमेह, बवासीर, खासी, दमा, नेत्ररोग,म्यूकस, उच्चरक्तचाप, वायु विकार इत्यादि में भी अप्रत्याशित लाभ होता है।इसके रस के सेवन से अपार शारीरिक शक्ति कि वृद्धि होती है तथा मूत्राशय की पथरी के लिए तो यह रामबाण है।गेहूँ के ज्वारे से रस निकालते समय यह ध्यान रहे कि पत्तियों में से जड़ वाला सफेद हिस्सा काट कर फेंक दे।केवल हरे हिस्से का ही रस सेवन कर लेना ही विशेष लाभकारी होता है।रस निकालने के पहले ज्वारे को धो भी लेना चाहिए।यह ध्यान रहे कि जिस ज्वारे से रस निकाला जाय उसकी ऊंचाई अधिकतम पांच से छः इंच ही हो।आप 7 छोटे छोटे गमले लेकर प्रतिदिन एक एक गमलो में भरी गयी मिटटी में 50 ग्राम गेहू क्रमशः छिटक दे।जिस दिन आप 7 गमले में गेहू डाल दें उस दिन अर्थात आठवें दिन, पहले दिन वाला गेहू का ज्वारा रस निकलने लायक हो जायेगा।यह ध्यान रहे की जवारे की जड़ वाला हिस्सा काटकर फेक दें।पहले दिन वाले गमले से जो गेहूं उखाड़ा उसी दिन उसमे दूसरा पुनः गेहू बो देंगे।यह क्रिया हर गमले के साथ होगी ताकि आपको नियमित ज्वारा मिलता रहे।इस तरह आप स्वस्थ भी रहेंगे और मस्त भी।*(जानकारी में किसी प्रकार की अस्पष्टता या संदेह के बढ़ने पर उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती कि वह नेचुरल इंस्टीट्यूट आफ नेचरोपैथी या अन्य स्रोत के साथ सत्यापन व जांच करें और उचित पेशेवर की सलाह लें)
: सर्दियों में करें मूंगफली का सेवन
Mon, Dec 4, 2023
*सर्दियों में करें मूंगफली का सेवन, डॉक्टर से जानें सेहत के लिए कितनी फायदेमंद*
सर्दियों में मूंगफली को ज्यादा खाया जाता है. इसकी तासीर गर्म होती है. यह किसी दवा से काम नहीं होती है.इसमें प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन्स भी पाए जाते हैं. इसलिए सर्दियों में इसको खाना सेहत के लिए काफी लाभ होता है. अगर हम दिन में 100 ग्राम मूंगफली खाते हैं, तो लगभग हम 25 से 30 ग्राम प्रोटीन ग्रहण कर सकते हैं.सके सेवन से फैट और कोलेस्ट्रॉल लेवल दोनों को कम किया जा सकता है. विशेष तौर पर बच्चों को मूंगफली का सेवन करना चाहिए,जिससे बच्चों को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिल सके. डॉक्टर योगेंद्र सरदाना ने बताया कि मूंगफली का सेवन करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए. जिससे कोई बीमारी ना लगे. रात में मूंगफली खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है और साथ ही वजन भी कम होता है. जब आपको ब्लोटिंग ,कब्ज ,गैसजैसी समस्या हो, तब आपको मूंगफली के सेवन से बचना चाहिए.🌹🙏🌹 (जानकारी में किसी प्रकार की अस्पष्टता या संदेह के बढ़ने पर उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती कि वह नेचुरल इंस्टीट्यूट आफ नेचरोपैथी या अन्य स्रोत के साथ सत्यापन व जांच करें और उचित पेशेवर की सलाह लें)
: अलसी जिसके पीछे दुनिया दीवानी
Sun, Dec 3, 2023
*अलसी, जिसके पीछे दुनियां दीवानी और हम बन गये अंग्रेज़..*
👇👇👇👇👇👇
*सर्दी आ गई, अलसी (फ्लैक्स सीड) के लड्डू के साथ सेहत बनायें...*
*लेकिन क्या ये नाम कभी सुना है..??*◆अलसी शरीर को निरोग रखती है व आयु बढ़ाती है।
◆अलसी में 23% ओमेगा-3 फेटी एसिड,
◆20% प्रोटीन,
◆27% फाइबर,
◆लिगनेन,
◆विटामिन बी ग्रुप,
◆सेलेनियम,
◆पोटेशियम,
◆मेगनीशियम,
◆जिंक आदि होते हैं।विश्व का स्वीकृत सुपर फ़ूड अलसी है लेकिन भारत में स्थिति बिलकुल विपरीत।पुराने लोग अलसी को भूल गये और युवाओं ने सुना ही नहीं।अलसी को अतसी, उमा, क्षुमा, पार्वती, नीलपुष्पी, तीसी आदि नामों से भी जानते है।इसके सेवन से वात, पित्त और कफ तीनों रोग दूर होते हैं।◆अलसी रेशे से भरपूर 27% है पर ◆शर्करा 1.8% यानी नगण्य।
●बी.एम.आर. बढ़ाती है।
◆खाने की ललक कम करे।
◆चर्बी घटाती है।
◆शक्ति व स्टेमिना बढ़ाती है।
◆आलस्य दूर करती है।
◆वजन घटाने में सहायक।
चूँकि ओमेगा-3 और प्रोटीन मांस-पेशियों का विकास करते हैं अतः बॉडी बिल्डिंग के लिये भी नम्बर वन सप्लीमेंट।◆एक फीलगुड फूड है।
◆झुंझलाहट या क्रोध नहीं आता।
◆पॉजिटिव एटिट्यूड बना रहता है।
◆इसके सेवन से मनुष्य की इच्छाशक्ति, धैर्य, विवेकशीलता बढ़ने लगती है, पूर्वाभास जैसी शक्तियाँ विकसित होने लगती हैं।चिर यौवन का स्रोता है अलसी, इसे खाकर 70 वर्ष के बूढे भी 25 वर्ष के युवाओं जैसा अनुभव करने लगते हैं।*अलसी सेवन का तरीका*
रोज़ाना अलसी 30–60 ग्राम लेनी चाहिये।
30 ग्राम आदर्श मात्रा है।
अलसी को पीसकर आटे में मिलाकर रोटी, परांठा आदि बनाकर खाना चाहिये।इससे ब्रेड, केक, कुकीज, आइसक्रीम, चटनियाँ, लड्डू आदि स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाये जाते हैं।*अलसी के लड्डू*
*सामग्री....*
(1). ताजा पिसी अलसी 100 ग्राम
(2). आटा 100 ग्राम
(3). मखाने 75 ग्राम
(4). नारियल कसा हुआ 75 ग्राम
(5). किशमिश 25 ग्राम
(6). कटी हुई बादाम 25 ग्राम
(7). कटे हुए अखरोट 25 ग्राम
(8). घी 300 ग्राम
(9). चीनी का बूरा 350 ग्राम*लड्डू बनाने की विधि*
कढ़ाही में लगभग 50 ग्राम घी गर्म करके उसमें मखाने हल्के हल्के तल कर पीस लें।
लगभग 150 ग्राम घी गर्म करके उसमें आटे को हल्की ऑच पर गुलाबी होने तक भून लें।
जब आटा ठंडा हो जाये तब सारी सामग्री और बचा हुआ घी अच्छी तरह मिलायें और गोल गोल लड्डू बना लें।*जीवन हमारा है, फैसला भी हमारा होगा