: भारत में रावण की तरह ही भ्रष्टाचार भी प्रतिवर्ष बढ़ता ही जा रहा है
Sat, Dec 9, 2023
भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 9 दिसंबर भ्रष्टाचार के खिलाफ सामूहिक कार्यवाही का आह्वान करता है, भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हो, पारदर्शिता को बढ़ावा दें और सभी के लिए एक न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।
भ्रष्टाचार के कारण~
निरीक्षरता, गरीबी और जागरूकता के अभाव के कारण, कम वेतनमान, पारिश्रमिक भ्रष्टाचार, खरीद, व्यापार में पारदर्शिता का अभाव राजनीतिक, प्रशासनिक एवं न्यायिक व्यवस्था में उत्तरदायित्व की कमी, किसी देश में कारपोरेट और राजनीतिक गठजोड़ का होना, भ्रष्टाचार को समाज के द्वारा मौन स्वीकृति, विवेक हीन व्यक्तियों द्वारा शक्तियों का दुरुपयोग करना।
उपाय ~लोकपाल के दायरे में सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ एनजीओ, सिविल सोसाइटी, मीडिया और कारपोरेट जगत को भी लाया जाए। सख्त कानून लाया जाए जो की अनिवार्य करें कि मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद, मेयर, ग्राम प्रधान, सरकारी कर्मचारी, वकील, शिक्षक, डॉक्टर और कारपोरेट कंपनियों में काम करने वाले अपनी साल भर की
कमाई की जानकारी सरकार को दें।
भारत में भ्रष्टाचार रोकने हेतु संस्थाएं
1964 में केंद्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना, सरकारी सेवाओं का डिजिटली करण, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005, विसल ब्लोअर्स प्रोटेक्शन एक्ट 2014, भ्रष्टाचार
निरोधक संशोधन अधिनियम विधेयक 2018 , लोकपाल इत्यादि ।
: अलसी जिसके पीछे दुनिया दीवानी
Sun, Dec 3, 2023
*अलसी, जिसके पीछे दुनियां दीवानी और हम बन गये अंग्रेज़..*
👇👇👇👇👇👇
*सर्दी आ गई, अलसी (फ्लैक्स सीड) के लड्डू के साथ सेहत बनायें...*
*लेकिन क्या ये नाम कभी सुना है..??*◆अलसी शरीर को निरोग रखती है व आयु बढ़ाती है।
◆अलसी में 23% ओमेगा-3 फेटी एसिड,
◆20% प्रोटीन,
◆27% फाइबर,
◆लिगनेन,
◆विटामिन बी ग्रुप,
◆सेलेनियम,
◆पोटेशियम,
◆मेगनीशियम,
◆जिंक आदि होते हैं।विश्व का स्वीकृत सुपर फ़ूड अलसी है लेकिन भारत में स्थिति बिलकुल विपरीत।पुराने लोग अलसी को भूल गये और युवाओं ने सुना ही नहीं।अलसी को अतसी, उमा, क्षुमा, पार्वती, नीलपुष्पी, तीसी आदि नामों से भी जानते है।इसके सेवन से वात, पित्त और कफ तीनों रोग दूर होते हैं।◆अलसी रेशे से भरपूर 27% है पर ◆शर्करा 1.8% यानी नगण्य।
●बी.एम.आर. बढ़ाती है।
◆खाने की ललक कम करे।
◆चर्बी घटाती है।
◆शक्ति व स्टेमिना बढ़ाती है।
◆आलस्य दूर करती है।
◆वजन घटाने में सहायक।
चूँकि ओमेगा-3 और प्रोटीन मांस-पेशियों का विकास करते हैं अतः बॉडी बिल्डिंग के लिये भी नम्बर वन सप्लीमेंट।◆एक फीलगुड फूड है।
◆झुंझलाहट या क्रोध नहीं आता।
◆पॉजिटिव एटिट्यूड बना रहता है।
◆इसके सेवन से मनुष्य की इच्छाशक्ति, धैर्य, विवेकशीलता बढ़ने लगती है, पूर्वाभास जैसी शक्तियाँ विकसित होने लगती हैं।चिर यौवन का स्रोता है अलसी, इसे खाकर 70 वर्ष के बूढे भी 25 वर्ष के युवाओं जैसा अनुभव करने लगते हैं।*अलसी सेवन का तरीका*
रोज़ाना अलसी 30–60 ग्राम लेनी चाहिये।
30 ग्राम आदर्श मात्रा है।
अलसी को पीसकर आटे में मिलाकर रोटी, परांठा आदि बनाकर खाना चाहिये।इससे ब्रेड, केक, कुकीज, आइसक्रीम, चटनियाँ, लड्डू आदि स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाये जाते हैं।*अलसी के लड्डू*
*सामग्री....*
(1). ताजा पिसी अलसी 100 ग्राम
(2). आटा 100 ग्राम
(3). मखाने 75 ग्राम
(4). नारियल कसा हुआ 75 ग्राम
(5). किशमिश 25 ग्राम
(6). कटी हुई बादाम 25 ग्राम
(7). कटे हुए अखरोट 25 ग्राम
(8). घी 300 ग्राम
(9). चीनी का बूरा 350 ग्राम*लड्डू बनाने की विधि*
कढ़ाही में लगभग 50 ग्राम घी गर्म करके उसमें मखाने हल्के हल्के तल कर पीस लें।
लगभग 150 ग्राम घी गर्म करके उसमें आटे को हल्की ऑच पर गुलाबी होने तक भून लें।
जब आटा ठंडा हो जाये तब सारी सामग्री और बचा हुआ घी अच्छी तरह मिलायें और गोल गोल लड्डू बना लें।*जीवन हमारा है, फैसला भी हमारा होगा