: खुशी एवम् शान्ति के आंतरिक नियम
Sat, Mar 23, 2024
आन्तरिक बलनियम - लक्ष्य और शांतिआयुर्वेद में सोना, चांदी, ताम्बा, अभ्रक आदि की भस्म बनाकर उनके सेवन का विधान है !जहर का भी बड़ा लाभ बताया गया है, पर वह संभव तभी होता है जब विष को विधि पूर्वक शुद्ध किया जाए !नेत्रों की उपयोगिता अपने लिए जानकारियां एकत्र कर देने के लिए है, पर वाणी का महत्व उससे अधिक है ! उसके माध्यम से पढ़ा और पढ़ाया जा सकता है ! जन मानस को उद्वेलित करने में वाणी का प्रयोग होता है, इसे वशीकरण शब्द कहा गया है !मीठे वचनों की तुलना वशीकरण मन्त्र से की जाती है ! द्रोपदी के मुख से कुछ अक्षर कडवे निकले थे कि उतने भर से महाभारत खड़ा हो गया और कितनी विशाल सेना का सफाया हो गया !जीभ को परिष्कृत करना सरस्वती की साधना कही जाती है !आहार के संयम से आरोग्य और दीर्घ जीवन, दोनों मिलते हैं ! मौन धारण का अभ्यास समस्त तपों में उच्चकोटि का है !एकाग्रता और एकात्मता दोनों ही साधनाएं मौन धारण से बनी हैं ! जिसने जीभ की ये दोनों साधनाएं कर ली, समझना चाहिए कि उसका इन्द्रिय सयम समग्र हो गया है !तपस्वी (जरूरी नहीं वेश भूसा वाला ही हों) की वाणी अमोद्य होती है ! वह शब्दभेदी शब्द बोलता है !-
: क्यूं खाने के तुरंत बाद पानी पीना जहर के बराबर
Wed, Mar 20, 2024
खाना अच्छे से पचे इसके लिए वागभट्ट जी ने सूत्र दिए।
"भोजनान्ते विषं वारी"
(
मतलब खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना जहर पीने के बराबर है )
इसलिए खाने के तुरंत बाद पानी कभी मत पिये।
अब आपके मन मे सवाल आएगा कितनी देर तक नहीं पीना ???
1
घंटे 48 मिनट तक नहीं पीना.....
तो
अब आप कहेंगे इसका क्या calculation हैं ??
बात ऐसी है,
जब हम खाना खाते हैं तो जठराग्नि द्वारा सब एक दूसरे मे मिक्स होता है और फिर खाना पेस्ट मे बदलता है.....
पेस्ट में बदलने की क्रिया होने तक 1 घंटा 48 मिनट का समय लगता है....
उसके बाद जठराग्नि कम हो जाती है.....
(बुझती तो नहीं लेकिन बहुत धीमी हो जाती है )
पेस्ट बनने के बाद शरीर मे रस बनने की प्रक्रिया शुरू होती है....
तब हमारे शरीर को पानी की जरूरत होती हैं ।
तब आप जितना इच्छा हो उतना पानी पिये....
जो बहुत मेहनती लोग है (खेत मे हल चलाने वाले ,रिक्शा खींचने वाले पत्थर तोड़ने वाले)
उनको 1 घंटे के बाद ही रस बनने लगता है उनको घंटे बाद पानी पीना चाहिए.....
अब आप कहेंगे खाना खाने के पहले कितने मिनट तक पानी पी सकते हैं ??? ...
तो खाना खाने के 45 मिनट पहले तक आप पानी पी सकते हैं !
अब आप पूछेंगे ये मिनट का calculation ????
बात ऐसी ही जब हम पानी पीते हैं
तो वो शरीर के प्रत्येक अंग तक जाता है.....
और अगर बच जाये तो 45 मिनट बाद मूत्र पिंड तक पहुंचता है....
तो पानी - पीने से मूत्र पिंड तक आने का समय 45
मिनट का है...
तो आप खाना खाने से 45 मिनट पहले ही पाने पिये।
अच्छा खाएं , व्यायाम करें और स्वस्थ रहें 🙏
नोट , जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर आप अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस
Mon, Mar 18, 2024
*विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस*
*World Consumer Rights Day*
*विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस शुक्रवार, 15 मार्च को मनाया जाता हैं. इस दिन का महत्व सभी उपभोक्ताओं के अधिकारों से उनको जागरुक कराना, उन्हें शोषण, भेदभाव और अन्य प्रकार की अनुचित प्रथाओं से बचाना है.*
*इस दिन का उद्देश्य महत्वपूर्ण मुद्दों और अभियानों के बारे में उपभोक्ता जागरूकता को बढ़ावा देना और उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करना भी है. आपको बता दें कि राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस, विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस से अलग है. राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है, जबकि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है. दोनों का उद्देश्य एक ही है, लेकिन दायरे और फोकस अलग-अलग हैं.*
*विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2024 की थीम क्या था ?*
*कंज्यूमर्स इंटरनेशनल ने इस साल विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम ' उपभोक्ताओं के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार एआई ' ('Fair and responsible AI for consumers') चुना है. जेनरेटिव एआई की सफलताओं ने डिजिटल दुनिया में तूफान ला दिया है.*
*विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का महत्व*
*इस दिन का उद्देश्य महत्वपूर्ण मुद्दों और अभियानों के बारे में उपभोक्ता को जागरूक करना है और उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करना भी है. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर साल 15 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन इसकी शुरुआत पहली बार 1983 में हुई थी जब संयुक्त राष्ट्र ने यह दिवस मनाने का समर्थन किया और इसे मान्यता दी. कंज्यूमर्स इंटरनेशनल एक गैर-लाभकारी संगठन (NGo) है जो 40 सालों से उपभोक्ता मूवमेंट चला रहा है.*
*विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस सभी उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें शोषण, श्री भेदभाव और अन्य प्रकार की अनुचित प्रथाओं से बचाने के लिए एक मंच के तहत काम करता है।