: विश्व पर्यावरण दिवस पर एस टी आई छिंदवाड़ा
Wed, Jun 5, 2024
आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर एस टी आई छिंदवाड़ा मे राकेश भाई के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण मनाया गया। और सदा प्रकृति एवम् पर्यावरण के संरक्षण की शपथ ली गई । उपस्थित सभी लोगो द्वारा और हर वर्ष एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया। और उस पेड़ को एक वर्ष तक नियमित देख भाल करने कि कोशिश का करेंगे ।
: भोपाल पर्यावरण दिवस में यूथ हॉस्टल एसोसियेशन, मानव संग्रहालय द्वारा प्रकृति के बीच ट्रेकिंग
Wed, Jun 5, 2024
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, यूथ हॉस्टल एसोसियेशन ऑफ इंडिया एवम् भोपाल बर्ड्स कंजर्वेशन सोसायटी
द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस, प्रकृति के बीच ट्रेकिंग कराकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम में भोपाल के पर्यावरण/प्रकृति के लगभग 200 शुभचिंतक जिनमें बच्चें युवा एवम् वरिष्ठ महिला एवम् पुरूष शामिल हुए। उम्र 8 वर्ष से 80 वर्ष के
आयोजक यूथ हॉस्टल एसोसियेशन के विनोद जी , मानव संग्रहालय के विभिन्न विभाग के पर्यावरण विशेषज्ञ
द्वारा सभी सहभागियों को प्रकृति के बीच 2 किलोमीटर की ट्रेकिंग , में वृक्ष, पहाड़, गुफा, भिल चित्र के बारे में विस्तृत वर्णन करते रहें। और पहाड़ के ऊपर बेर से बने लब्दा खिलाया गया।
बताया गया पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत अपने अपने घरों से ही प्रारंभ होती है
जैसे व्यर्थ पानी खर्च करने से बचाना एवम् दोहन रोकना, देश की बिजली को भी व्यर्थ खर्च होने से बचाना इत्यादि।
: स्वीट जूस को 100% फ्रूट जूस बताना बन्द करे
Tue, Jun 4, 2024
कंपनियां नहीं कर पाएंगी 100 फीसदी फ्रूट जूस का दावा
FSSAI: असली फ्रूट जूस के नाम पर कई तरह के प्रोडक्ट बेच रहीं कंपनियों को झटका लगा है. फूड सेफ्टी रेगुलेटर एफएसएसएआई (FSSAI) ने सभी कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह डिब्बाबंद प्रोडक्ट पर 100 फीसदी फ्रूट जूस (100% Fruit Juice) का दावा न करें. कंपनियों को अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग और विज्ञापन के दौरान भी ऐसे क्लेम से बचना होगा. FSSAI ने सभी फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBO) से इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने को कहा है.
जूस के डिब्बे पर लगे लेबल और विज्ञापन भी हटाने होंगे
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने सोमवार को अपने आधिकारिक बयान में कहा कि फूड बिजनेस से जुड़ी सभी कंपनियों फलों के जूस के डिब्बे पर लगे लेबल और विज्ञापन में से यह दावा हटाना होगा. FSSAI को जानकारी प्राप्त हुई थी कि कई कंपनियां लगातार ऐसे भ्रामक दावे कर रही हैं. इससे कस्टमर्स के स्वास्थ्य को हानि पहुंचती है. सभी एफबीओ को निर्देश दिया गया है
कि वह पहले से छाप चुकी पैकेजिंग सामग्री को 1 सितंबर, 2024 से पहले खत्म कर लें.
कोई कंपनी 100 फीसदी फ्रूट जूस का दावा नहीं कर सकती
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (विज्ञापन और दावे) रेगुलेशन- 2018 के अनुसार, कोई भी कंपनी 100 फीसदी फ्रूट जूस का दावा नहीं कर सकती है.
इन सभी जूस में सबसे ज्यादा मात्रा में पानी होता है. इसमें थोड़ी मात्रा में फ्रूट जूस या पल्प मिला देने से यह 100 फीसदी जूस नहीं हो जाता
है. FSSAI के अनुसार, ऐसे गुमराह करने वाले दावों पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए.
ज्यादा शुगर होने पर अपने प्रोडक्ट को स्वीट जूस बताना होगा
सभी एफबीओ से कहा गया है कि वह फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स रेगुलेशन के नियमों के दायरे में काम करें.
यदि उनके जूस में 15 ग्राम प्रति किलो से ज्यादा शुगर है तो उन्हें अपने प्रोडक्ट को स्वीट जूस के हिसाब से लेबल करना होगा.
FSSAI ने कहा कि वह लगातार फूड सेफ्टी के नियमों को मजबूती से लागू करने का प्रयास करती है. हम किसी भी कंपनी को भ्रामक दावे करके कस्टमर्स को नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे. सभी कंपनियों को फलों के जूस के संबंध में बनाए गए नियमों का पालन करना होगा.