BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

पहले हमें बता दो, खुशी किसे कहते हैं? फिर पूछना कि हम खुश हैं या नहीं! : खुश रहो लेकिन कैसे? मध्यप्रदेश का 'हैप्पीनेस इंडेक्स' खुद ही इंतज़ार में

Ashwani Kumar Sinha

Thu, May 8, 2025


"खुश रहो लेकिन कैसे? मध्यप्रदेश का 'हैप्पीनेस इंडेक्स' खुद ही इंतज़ार में!"

भोपाल से अश्वनी कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

"खुशी का फॉर्मूला खोजा नहीं गया, 7 साल से सर्वे अटका पड़ा है!"

साल 2017-18 में जब मध्यप्रदेश ने GDP की तर्ज पर ‘हैप्पीनेस इंडेक्स’ बनाने का सपना देखा, तो पूरा देश चौंका – आखिर खुशी को भी मापा जा सकता है? हां! लेकिन 7 साल बीत गए और आज तक हम ये तय नहीं कर पाए कि पूछें तो पूछें क्या?

राज्य आनंद संस्थान और IIT खड़गपुर ने मिलकर योजना बनाई, कुछ गांव-कस्बों का दौरा भी किया, 40 लाख का बजट भी तय हुआ... लेकिन फिर सवालों की लिस्ट ही सवाल बन गई। प्रश्नावली में 100 सवाल जो होने थे – वो अब भी ‘पेंडिंग’ है!

कोविड आया, सरकार बदली, और खुशी फाइलों में गुम हो गई।

अब एक बार फिर कोशिश हो रही है। डायरेक्टर सत्यप्रकाश आर्य कहते हैं, “साल के अंत तक सर्वे शुरू कर देंगे।” IIT खड़गपुर अब भी इस मिशन में साथ है।

क्या पूछे जाएंगे सवाल?

  • क्या आप अपने जीवन से खुश हैं?

  • मुसीबत में मदद कौन करता है?

  • मोबाइल ज्यादा जरूरी या मेडिटेशन?

  • बुजुर्गों से बॉन्डिंग कैसी है?

  • और सबसे बड़ा सवाल: आपको सबसे ज्यादा खुशी किससे मिलती है?

10,000 से ज्यादा लोग, हर जिले से, हर उम्र से इस सर्वे का हिस्सा बनेंगे।

जनता कहती है:
"पहले हमें बता दो, खुशी किसे कहते हैं? फिर पूछना कि हम खुश हैं या नहीं!"

लेकिन सच ये भी है कि ये योजना अगर पूरी हुई तो ये सिर्फ आंकड़े नहीं होंगे, बल्कि सरकार के लिए नागरिकों की असली ‘वेलनेस रिपोर्ट’ होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें