राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश : भोपाल एलएनCT कॉलेज में “नशा-मुक्त युवा – विकसित भारत की आधारशिला” विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
Ashwani Kumar Sinha
Sat, Dec 6, 2025
भोपाल एलएनCT कॉलेज में “नशा-मुक्त युवा – विकसित भारत की आधारशिला” विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
भोपाल, रायसेन रोड स्थित एलएनCT कॉलेज में आज “नशा-मुक्त युवा, विकसित भारत की आधारशिला” विषय पर एक प्रेरक युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रखते हुए राष्ट्रनिर्माण, चरित्र-विकास और सकारात्मक जीवन-दृष्टि की ओर प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री मिलिंद परांडे, केंद्रीय संगठन महामंत्री, विश्व हिंदू परिषद उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति की ऊर्जा, क्षमता और भविष्य—तीनों को नष्ट कर देता है, इसलिए सशक्त राष्ट्र वही है जिसके युवा नशा-मुक्त, अनुशासित और जागरूक हों।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अनुपम चौकसे जी ने की। मंच पर प्रांत मंत्री श्री नवल भदौरिया और प्रांत संगठन मंत्री श्री सुरेंद्र जी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश
दिया।
उत्साहपूर्ण सहभागिता के बीच सम्पन्न यह कार्यक्रम कॉलेज में जागरूकता व चरित्र-निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
विज्ञापन