ज्ञान साझेदारी कार्यक्रम में छात्राओं को कला विधाओं की दी गई जानकारी : भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में
Ashwani Kumar Sinha
Mon, Sep 28, 2026
ज्ञान साझेदारी कार्यक्रम में छात्राओं को कला विधाओं की दी गई जानकारी

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में आदरणीय प्राचार्य डॉ. जयश्री मिश्रा के मार्गदर्शन में ‘ज्ञान साझेदारी (Knowledge Sharing)’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. कीर्ति सिंह ठाकुर ने छात्राओं को चित्रकला, मूर्तिकला सहित विभिन्न कला विधाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव एवं कला क्षेत्र में कार्यानुभव को छात्राओं के साथ साझा करते हुए कला के विभिन्न रूपों, उनकी विशेषताओं तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति के विविध आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डॉ. ठाकुर ने छात्राओं को कला के प्रति रुचि विकसित करने, अपनी रचनात्मक प्रतिभा को पहचानने तथा उसे निरंतर निखारकर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को कला की समझ के साथ-साथ रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति के महत्व से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन