विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों के : शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में युवा दिवस गरिमामय ढंग से संपन्न
Ashwani Kumar Sinha
Tue, Jan 13, 2026
शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में युवा दिवस गरिमामय ढंग से संपन्न
भोपाल। शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद, भोपाल में 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रप्रेरक गतिविधियों का आयोजन उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः महाविद्यालय परिसर में सामूहिक सूर्य नमस्कार से हुआ, जिसमें प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इसके पश्चात एनसीसी इकाई द्वारा आयोजित “रन फॉर स्वदेशी रैली” के माध्यम से स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया।
विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित विशेष व्याख्यान में विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी (भोपाल शाखा) के श्री अजय मौर्य ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों तथा राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव चौबे ने स्वामी जी के कर्मयोग, ज्ञानयोग और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना पर सारगर्भित विचार रखे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य डॉ. कलावती कोरी ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता गौर ने किया तथा आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना,
आत्मविश्वास और जीवन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा।
विज्ञापन