BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदान किया : लेखक एवं मीडिया शिक्षक लोकेन्द्र सिंह ‘राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान-2025’ से सम्मानित

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Sep 15, 2025

लेखक एवं मीडिया शिक्षक लोकेन्द्र सिंह ‘राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान-2025’ से सम्मानित

भोपाल, 15 सितम्बर।
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के सहायक प्राध्यापक, लेखक एवं ब्लॉगर लोकेन्द्र सिंह को मध्यप्रदेश शासन द्वारा ‘राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदान किया।

संस्कृति विभाग की ओर से प्रतिवर्ष दिया जाने वाला यह सम्मान हिन्दी सॉफ्टवेयर सर्च इंजिन, वेब डिजाइनिंग, डिजिटल भाषा प्रयोगशाला, प्रोग्रामिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल ऑडियो-विजुअल एडिटिंग आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

ग्वालियर में जन्मे लोकेन्द्र सिंह देश के जाने-माने ब्लॉगर और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता हैं। उनकी फिल्मों ‘बाचा : द राइजिंग विलेज’, ‘गो-वर’ और ‘कद : हाइट डजन्ट मैटर’ को राष्ट्रीय एवं समीक्षात्मक सराहना प्राप्त हो चुकी है। सोशल मीडिया और डिजिटल ऑडियो-वीडियो प्रोडक्शन में भी उनकी सक्रिय उपस्थिति रही है। इससे पहले मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी उन्हें ‘अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार’ से अलंकृत कर चुकी है।

युवाओं को साहित्य से जोड़े रखने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर ऑडियो-विजुअल सामग्री के माध्यम से अभिनव प्रयोग किए हैं। उनका कहना है कि नयी पीढ़ी ऑडियो-वीडियो कंटेंट अधिक देख-सुन रही है, इसलिए लेखकों को चाहिए कि साहित्य की उत्कृष्ट सामग्री को डिजिटल प्रारूप में भी उपलब्ध कराएं।

लोकेन्द्र सिंह वर्ष 2006-07 से ब्लॉगिंग में सक्रिय हैं। उनके ब्लॉग पर समसामयिक आलेखों के साथ कहानी, कविता, ललित निबंध, पुस्तक समीक्षा और यात्रा-वृत्तांत भी प्रकाशित होते रहे हैं। उनका ब्लॉग सर्वश्रेष्ठ हिन्दी ब्लॉग डायरेक्टरी में शामिल रहता है तथा गूगल भी उन्हें ब्लॉगिंग पर चर्चा के लिए आमंत्रित कर चुका है। ट्रैवल ब्लॉगर के रूप में भी उनकी विशेष पहचान है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें