भोपाल स्वदेशी मेला : जब बाजार जायेंगे सामान स्वदेशी लायेंगे
Ashwani Kumar Sinha
Tue, Nov 11, 2025
भोपाल स्वदेशी मेला
के अन्तर्गत 9 नवम्बर को आयोजित “स्वदेशी जागरण मंच” के विशेष सत्र में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मध्य भारत के प्रांत उपाध्यक्ष श्री अनिल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में स्वदेशी उपभोग, स्वदेशी उद्यम के विस्तार तथा देशी उत्पादन को प्राथमिकता देने पर विशेष चर्चा हुई। उपस्थित जन समुदाय ने अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के अधिकतम उपयोग का संकल्प भी लिया।
इस दिन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र रघुवंशी उपाध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव सचिव दीपक चौरसिया, प्रांत कार्यालय प्रमुख दीपक श्रीवास्तव और सदस्य गण मेला में ग्राहकों की हित के ग्राहक जागरूकता किताब वितरण किया 
विज्ञापन