पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बनाए रखने की दिशा में एक प्रेरणादाय : विश्व गौरैया दिवस पर भोपाल में पक्षी संरक्षण का अनूठा प्रयास
Ashwani Kumar Sinha
Thu, Mar 20, 2025
विश्व गौरैया दिवस पर भोपाल में पक्षी संरक्षण का अनूठा प्रयास
भोपाल। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, महानगर भोपाल के पर्यावरण आयाम द्वारा विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत गांधी मार्केट में नारियल के सकुंडे (पक्षियों के लिए जल पात्र) वितरित किए गए और नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे गर्मी के दिनों में अपने घरों की छत या दीवारों पर पानी अवश्य रखें, ताकि गौरैया और अन्य पक्षी प्यासे न रहें।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि बदलते पर्यावरण और शहरीकरण के कारण गौरैया जैसे छोटे पक्षियों की संख्या तेजी से घट रही है। ऐसे में पानी और दाना उपलब्ध कराना उनके संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है। इस पहल को शहरवासियों ने सराहा और बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपने घरों में पक्षियों के लिए जल-पात्र रखने का संकल्प लिया।
यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बनाए रखने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल
साबित हुआ, जिससे समाज में प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी।
विज्ञापन