BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

ठगी या फर्जीवाड़े पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग दतिया में सम्पन्न ग्राहक प्रबोधन कार्यक्रम

Ashwani Kumar Sinha

Sat, Nov 1, 2025

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग दतिया में सम्पन्न
ग्राहक प्रबोधन कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकारों को लेकर बढ़ी जागरूकता

दतिया। रतन बिहार वाटिका में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मध्यभारत प्रांत के ग्वालियर एवं चंबल संभाग का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग शुक्रवार 31 अक्टूबर की शाम से 1 नवंबर की शाम तक आयोजित किया गया। इस वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, उद्देश्य एवं रीति-नीति पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अभ्यास वर्ग का समापन ग्राहक प्रबोधन कार्यक्रम के साथ हुआ।

शनिवार को आयोजित ग्राहक प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दतिया जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के केंद्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबनीस एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, प्रांत अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार गंभीर तथा प्रांत संगठन मंत्री लोकेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत सह सचिव देवेंद्र भार्गव ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन व ग्राहक गीत से हुआ।

कलेक्टर वानखेडे ने कहा कि ग्राहक जागरूकता ही पारदर्शी बाजार व्यवस्था की नींव है। ऐसे कार्यक्रमों का विस्तार शहरों के साथ ग्रामीण अंचलों तक भी होना चाहिए, ताकि हर उपभोक्ता अपने अधिकारों से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता युक्त वस्तु, उचित मूल्य एवं सही माप प्राप्त करना प्रत्येक ग्राहक का अधिकार है। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर ग्राहक को लिखित शिकायत अवश्य करनी चाहिए।

मुख्य वक्ता दिनकर सबनीस ने कहा कि विज्ञापनों के प्रलोभन में फँसने के बजाय समझदारी से खरीदारी आवश्यक है। “ग्राहक पंचायत सदैव उपभोक्ताओं के साथ खड़ी है, ब्रांड के नाम पर की जा रही लूट से बचें और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें” – उन्होंने कहा।

विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने उपभोक्ता हितों से जुड़े धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई प्रक्रिया को विस्तार से बताया तथा उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार की ठगी या फर्जीवाड़े पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, नगर अध्यक्ष रामकुमार मोर, जिला कोषाध्यक्ष यशदीप सिंह राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद गुप्ता, कौशल पाठक, सुरेन्द्र सिंह पाल, डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, गोविन्द परिहार, मनीष शर्मा, हेमंत नामदेव, प्रवीण शर्मा सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 300 लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें