BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

स्वतंत्रता संग्राम के आदर्श, त्याग और बलिदान से जोड़ते हैं : वीर क्रांतिकारी राजेंद्र लाहिड़ी सहित काकोरी कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Dec 17, 2025

वीर क्रांतिकारी राजेंद्र लाहिड़ी सहित काकोरी कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि

भोपाल, 17 दिसंबर 2025।
वीर क्रांतिकारी राजेंद्र लाहिड़ी के शहादत दिवस के अवसर पर शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय में इतिहास विभाग द्वारा एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी राजेंद्र लाहिड़ी सहित काकोरी कांड के शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़ुल्ला ख़ाँ और रोशन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. कलावती कोरी ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों, त्याग और बलिदान से जोड़ते हैं तथा उनमें राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राजेंद्र लाहिड़ी के जीवन, उनके क्रांतिकारी विचारों, काकोरी आंदोलन में भूमिका तथा देश की आज़ादी के लिए दिए गए बलिदान पर विचार प्रस्तुत किए। साथ ही काकोरी कांड के ऐतिहासिक महत्व पर सार्थक परिचर्चा हुई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम का संयोजन ले. आराधना धुर्वे के नेतृत्व में हुआ तथा संचालन अरहम खान द्वारा किया गया।


विज्ञापन

जरूरी खबरें