हिन्दवः सोदरा: सर्वे, न हिन्दू: पतितो भवेत् : भारत माता पार्क भोपाल में होने वाले हिंदू सम्मेलन में 5,000 धर्मप्रेमी बंधुओं के जुटने की संभावना
Ashwani Kumar Sinha
Wed, Jan 7, 2026
भारत माता पार्क में होने वाले हिंदू सम्मेलन में 5,000 धर्मप्रेमी बंधुओं के जुटने की संभावना
भोपाल।
आगामी 11 जनवरी 2026, रविवार को भारत माता पार्क में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। सम्मेलन से पूर्व कार्यक्रम स्थल के सौंदर्यीकरण एवं पार्क के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण क्षेत्रीय पार्षद एवं जोन अध्यक्ष श्री नीरज सिंह द्वारा आयोजन समिति के साथ किया गया। इस दौरान पार्षद ने उपस्थित अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।
हिंदू सम्मेलन की संचालन समिति के सहसंयोजक श्री अजय सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन को भव्य एवं दिव्य बनाने हेतु सकल हिंदू समाज के धर्मप्रेमी बंधुओं से व्यापक सहयोग प्राप्त हो रहा है। जनजागरण के उद्देश्य से प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जा रही है। साथ ही सम्मेलन की पूर्व संध्या 10 जनवरी को सायं 6:00 बजे गाजे-बाजे के साथ एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि “हिन्दवः सोदरा: सर्वे, न हिन्दू: पतितो भवेत्
। मम दीक्षा हिन्दू रक्षा, मम मंत्र: समानता” के भाव को आत्मसात करते हुए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान शोभराज सुखवानी, संजय वर्मा, रतन भट्टाचार्य, प्रशांत पाल, देवव्रत दास, धनंजय जाधव, शेखर सिंह, गोपाल रहतेकर, डी.पी. वर्मा, राजेश निंबालकर एवं सुदीप करमाकर सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन