मिलावटखोरी, नैतिक पतन और स्वदेशी उपेक्षा पर चिंता : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की त्रैमासिक प्रांत बैठक शिवपुरी में संपन्न
Ashwani Kumar Sinha
Mon, Aug 4, 2025
✦ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की त्रैमासिक प्रांत बैठक शिवपुरी में संपन्न
शिवपुरी, 3 अगस्त 2025 — अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मध्य भारत प्रांत की त्रैमासिक प्रांत बैठक का भव्य आयोजन शिवपुरी में तीन सत्रों में संपन्न हुआ। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिनकर सबनीस जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
🔹 प्रथम सत्र: उद्घाटन एवं सामाजिक संदेश
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिवपुरी विभाग संघचालक डॉ. गोविंद सिंह जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समाज में ग्राहक जागरूकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे पंच परिवर्तन विषयों पर कार्य करने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि शिवपुरी कलेक्टर श्री रवींद्र चौधरी जी ने ग्राहक पंचायत के कार्यों को प्रशासनिक दृष्टि से सराहनीय बताते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। मंच पर प्रांत अध्यक्ष श्री विजय गंभीर, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री श्री विजय पाटिल एवं प्रांत प्रभारी श्रीमती दीपलक्ष्मी धमनकर भी उपस्थित रहीं। संचालन प्रांत सचिव श्री राजेश बाबू दांगी ने किया।
🔹 द्वितीय सत्र: महिला सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार
प्रांत प्रभारी श्रीमती दीपलक्ष्मी जी ने प्रत्येक जिले में महिला इकाई के गठन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “यदि महिला शक्ति जागरूक हो गई, तो बाजार स्वतः अनुशासित हो जाएगा।” इसके पश्चात प्रांत संगठन मंत्री श्री लोकेंद्र मिश्रा जी ने सदस्यता अभियान एवं तहसील स्तर तक संगठन विस्तार पर मार्गदर्शन दिया। सत्र का संचालन श्री देवेंद्र भार्गव ने किया।
🔹 तृतीय सत्र: अनुशासन, समन्वय और स्वदेशी उत्पादों पर बल
सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विजय पाटिल जी ने संगठन में अनुशासन और समन्वय के महत्व को रेखांकित किया। प्रांत अध्यक्ष श्री विजय गंभीर जी ने ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र, मोहल्ला जागरूकता अभियान, अभ्यास वर्ग एवं छात्रावासों में छात्र जागरूकता के प्रस्ताव रखे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिनकर सबनीस जी ने मिलावटखोरी, नैतिक पतन और स्वदेशी उपेक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने जिलों में मिलावट के विरुद्ध सशक्त अभियान चलाएं। सत्र संचालन पुनः श्री राजेश बाबू दांगी ने किया।
🔹 सामूहिक सत्र: प्रशासनिक संवाद और सहभागिता
अंत में आयोजित सामूहिक सत्र में शिवपुरी के फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर श्री विष्णु दत्त शर्मा, डीएसओ श्री कुर्रे, नापतौल अधिकारी श्री आर.के. चतुर्वेदी सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। शिवपुरी जिलाध्यक्ष श्री जितेंद्र रघुवंशी, जिला सचिव श्री दाताराम प्रजापति, श्री संदीप मिश्रा, श्री हरवीर चौहान, श्री अखिलेश शर्मा, श्रीमती उमा उपाध्याय दीदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रांत सह सचिव श्रीमती वंदना सैनी, विधि प्रमुख श्री हरीश बारी, प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जैन, पर्यावरण प्रमुख श्री आशीष तिवारी, रोजगार सृजन प्रमुख श्री अर्जुन कुशवाह सहित विदिशा, सीहोर, रायसेन एवं भोपाल ग्रामीण के संगठन मंत्री एवं अन्य जिला प्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन