BREAKING NEWS

मातृभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

60 बहनों ने लिया प्रशिक्षण, अगले रविवार फिर जुटने का आग्रह : आत्मरक्षा शिविर का पहला रविवार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Apr 21, 2025


आत्मरक्षा शिविर में दीदी शीतल शर्मा द्वारा विपरीत परिस्थिति में सुरक्षा के गुर सिखाए गए
60 बहनों ने लिया प्रशिक्षण, अगले रविवार फिर जुटने का आग्रह

भोपाल, 20 अप्रैल 2025 – आत्मनिर्भरता और आत्म-सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रहे आत्मरक्षा शिविर का पहला रविवार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सत्र में डॉ. शीतल शर्मा जी ने बहनों को विपरीत परिस्थितियों में संयम बनाए रखते हुए सुरक्षित निकलने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने बताया कि किसी भी संकट की स्थिति में अपने पास उपलब्ध सामान जैसे – बैग, क्लचर, पिन, पेन आदि का आत्मरक्षा में किस प्रकार प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने आत्मविश्वास, सतर्कता और सूझबूझ को महिला सुरक्षा के तीन सबसे मजबूत स्तंभ बताया।

इस सत्र में कुल 60 बहनों ने भाग लिया और प्रशिक्षण प्राप्त किया।
जो दीदियां इस रविवार उपस्थित नहीं हो सकीं, उनसे अगले रविवार को अवश्य आने का स्नेहपूर्वक आग्रह किया गया है, ताकि वे भी इस उपयोगी प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें।


विज्ञापन

जरूरी खबरें