मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन को एक ज्ञापन : राज्य के समस्त मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों के यहां अटैच अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्तमान पद एवं उनके मूल पद आईकार्ड मे
Ashwani Kumar Sinha
Tue, May 6, 2025
शासन में पारदर्शिता लाने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सौंपा ज्ञापन
मंत्रीगणों के यहां पदस्थ कर्मचारियों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग
भोपाल। शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, भोपाल महानगर ने मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य के समस्त मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों के यहां अटैच (संलग्न) अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्तमान पद एवं उनके मूल पदस्थापना कार्यालय की जानकारी आमजन के हित में सार्वजनिक
की जानी चाहिए।
ग्राहक पंचायत ने मांग की कि:
संबंधित कर्मचारियों की जानकारी उनके कार्यालय के बाहर सूचना-पट पर प्रदर्शित की जाए।
नेम प्लेट, टेबल नेम टैग एवं पहचान पत्र में उनका वर्तमान पद, मूल पद और मूल पदस्थ कार्यालय स्पष्ट रूप से बड़े अक्षरों में अंकित हो।
‘मध्यप्रदेश शासन’ जैसे शब्दों का प्रयोग भ्रम फैलाने की नीयत से प्रमुख रूप में न किया जाए।
यह स्पष्ट किया जाए कि कर्मचारी शासन के प्रतिनिधि नहीं बल्कि कर्मचारी मात्र हैं।
पंचायत के अनुसार, यह कदम शासन की विश्वसनीयता बढ़ाने और जनता को भ्रम से बचाने में सहायक होगा।
ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर के अध्यक्ष सुरेन्द्र रघुवंशी, सचिव दीपक चौरसिया, सदस्य शैलेंद्र सिंह एवं प्रचार आयाम से अश्वनी कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।
ग्राहक पंचायत ने मांग की कि शासन इस विषय पर तत्काल प्रभाव से दिशा-निर्देश जारी कर लागू करे।
विज्ञापन