सभी क्षेत्रों में स्वदेशी को प्राथमिकता दें : स्वदेशी जागरण मंच – मध्य भारत प्रांत, 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्सव – भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन
Ashwani Kumar Sinha
Fri, Aug 15, 2025
🚩 स्वदेशी जागरण मंच – मध्य भारत प्रांत 🚩
79वां स्वतंत्रता दिवस उत्सव – भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन
भोपाल, 15 अगस्त।
मध्य भारत प्रांत के क्षेत्रीय कार्यालय, स्वदेशी जागरण मंच, 74 बंगले भोपाल में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति के भाव एवं स्वदेशी संकल्प के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय संयोजक श्रीकांत भाई साहब ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री हेमंत भाई साहब सहित मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात मंच के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी को अपनाने का संकल्प दिवस है। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता संग्राम की बलिदानी परंपरा का स्मरण करते हुए आह्वान किया कि देश की आर्थिक स्वतंत्रता के लिए विदेशी वस्तुओं का त्याग और स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग ही सच्ची देशभक्ति है।
प्रांत संगठन मंत्री हेमंत भाई साहब ने अपने विचार रखते हुए कहा कि "स्वदेशी आंदोलन राष्ट्र निर्माण की आत्मा है, और यह हमारी आर्थिक, सांस्कृतिक तथा बौद्धिक स्वतंत्रता का आधार है।" उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे डिजिटल, कृषि, उद्योग व व्यापार सभी क्षेत्रों में स्वदेशी को प्राथमिकता दें

।
कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष और वंदे मातरम् के साथ हुआ।
विज्ञापन