BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

अदालतें न्याय देने के लिए हैं, न कि निजी लेन-देन की वसूली करने के लिए : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अदालतें रिकवरी एजेंट नहीं बन सकतीं

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Sep 24, 2025

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अदालतें रिकवरी एजेंट नहीं बन सकतीं

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए साफ किया है कि अदालतों का काम न्याय देना है, न कि पैसों की वसूली करना। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिस्वर सिंह की बेंच ने कहा कि किसी भी व्यक्ति से बकाया रकम की वसूली के लिए गिरफ्तारी की धमकी देना या अदालतों का इस्तेमाल करना कानून के खिलाफ है।

अदालत ने कहा कि हाल के दिनों में यह गलत प्रवृत्ति बढ़ रही है कि लोग पैसे की वसूली के लिए आपराधिक (क्रिमिनल) मामले दर्ज करा देते हैं, जबकि असल में यह विवाद सिविल (निजी लेन-देन से जुड़े) मामलों का होता है। सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी कि अदालतों को "रिकवरी एजेंट" की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।

इस फैसले का असर आम लोगों पर

  • अगर किसी से आपका पैसा लेना है तो उसके लिए सिविल प्रक्रिया (दीवानी मुकदमा) अपनाना होगा।

  • केवल पैसे की वसूली के लिए किसी को डराना, धमकाना या क्रिमिनल केस दर्ज कराना उचित नहीं है।

  • अदालतें न्याय देने के लिए हैं, न कि निजी लेन-देन की वसूली करने के लिए।

यह फैसला आम आदमी को राहत देता है, क्योंकि अब उन्हें झूठे आपराधिक मामलों में फंसाकर पैसे वसूलने की कोशिश पर अंकुश लगेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें