BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप तीसरी बार निर्वाचित हुए इस बार लगातार : जिला अधिवक्ता संघ कोरबा अमरनाथ कौशिक ने कोषाध्यक्ष पद पर लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की इनकी जीत पिछले 16 वर्षों से जीत

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Apr 14, 2026

जिला अधिवक्ता संघ कोरबा चुनाव 2026–28: अनुभव और विश्वास की जीत,

812 अधिवक्ता मत दाता थे जिसमें 757 मतदाताओं ने अपना मत देकर जिला अधिवक्ता संघ हेतु अपने पदाधिकारी चुने।
कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ के वर्ष 2026–28 के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। इस चुनाव में कई पदों पर नए चेहरों को मौका मिला, वहीं कुछ अनुभवी पदाधिकारियों ने एक बार फिर अपना भरोसा कायम रखा।
अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप तीसरी बार निर्वाचित हुए इस बार लगातार रहे दूसरी बार, जबकि अमरनाथ कौशिक ने कोषाध्यक्ष पद पर लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की इनकी जीत पिछले 16 वर्षों से जीत का अंतर 100 से ज्यादा वोटो का अन्तर रहता हैं। विशेष बात यह रही कि दोनों ही पदाधिकारियों ने डिजिटल जमाना के समय इससे दूर रहकर और कम से कम उपयोग कर प्रभावशाली जीत हासिल की, जो उनके प्रति अधिवक्ताओं के गहरे विश्वास और कार्यशैली की स्वीकृति को दर्शाता है।
अधिवक्ताओं का मानना है कि इन दोनों
पदाधिकारियों की सफलता का प्रमुख कारण उनका निरंतर संपर्क, और सभी वर्गों के हित में किए गए कार्य हैं। वर्षों से संघ के भीतर समन्वय बनाए रखना, विवादों का संतुलित समाधान और अधिवक्ताओं की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता ने इन्हें मजबूत आधार प्रदान किया है।
अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला भगत, सचिव सुनील यादव, सहसचिव रवि भगत, महिला सहसचिव माधुरी बरोई, ग्रन्थालय सचिव क्रांति श्रीवास, क्रीड़ा सचिव हरिशंकर श्रीवास तथा महिला क्रीड़ा सचिव सावित्री धाधी शामिल हैं।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में करम प्रजापति, शिव साहू, श्रवण थवाईत, वरुण राही, स्वप्निल शर्मा निर्वाचित हुए, जबकि सुनीता पिल्ले एवं यमुना मानिकपुरी निर्विरोध चुनी गईं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ता साथियों ने शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संघ की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें