फिजियोथेरेपी से जीवन में नई ऊर्जा और स्वास्थ्य भी प्रदान : विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क शिविर का सफल आयोजन
Ashwani Kumar Sinha
Tue, Sep 9, 2025
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क शिविर का सफल आयोजन
भोपाल, 8 सितम्बर 2025 –
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान, नेहरू नगर भोपाल में एक निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन IAP Women Cell 
भोपाल के सहयोग से एवं Ranjana Physiotherapy Clinic के सौजन्य से किया गया।
शिविर का शुभारंभ प्राचार्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. उमेश शुक्ला तथा सुपरिटेंडेंट डॉ. एच.पी. शर्मा के विशेष सहयोग से हुआ। उद्घाटन सत्र में डॉ. कामनी सोनी, डॉ. राम सिंहा, डॉ. बबीता दास और डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। शिविर का संचालन वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अंकिता निगम ने किया।
इस अवसर पर लगभग 350 मरीजों की जांच की गई। मरीजों के लिए पोश्चर असेसमेंट (Posture Assessment) और बीएमआई (BMI) परीक्षण किए गए। साथ ही, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए विशेष व्यायाम प्रिस्क्रिप्शन भी प्रदान किया गया।
प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में अपनाए जा सकने वाले आसान व्यायाम और घर पर उपयोगी छोटे-छोटे उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित फिजियोथेरेपी से न केवल दर्द और तकलीफों से राहत मिलती है, बल्कि यह जीवन में नई ऊर्जा और स्वास्थ्य भी प्रदान करती है।
शिविर को प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए इसकी सराहना की। यह आयोजन लोगों में फिजियोथेरेपी के महत्व और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
विज्ञापन