BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

यह कार्यशाला “सशक्त विद्यार्थी, समग्र शिक्षा” के संकल्प : शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में नवीन शिक्षा नीति पर कार्यशाला श्रृंखला का सफल आयोजन

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Nov 12, 2025

शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में नवीन शिक्षा नीति पर कार्यशाला श्रृंखला का सफल आयोजन


शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद, भोपाल में दिनांक 28 अक्टूबर से 8 नवम्बर 2025 के मध्य “नवीन शिक्षा नीति-2020 (NEP-2020)” पर आधारित एक विशेष कार्यशाला श्रृंखला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को नई शिक्षा नीति के प्रमुख प्रावधानों, अध्यादेशों एवं आधुनिक शैक्षणिक प्रक्रियाओं से परिचित कराना था।

कार्यशालाओं में अध्यादेश 14(1) के अंतर्गत मल्टीपल एंट्री एंड एग्जिट सिस्टम, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC), फ्लेक्सिबल कोर्स चॉइस जैसी सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि वे विभिन्न स्तरों—Certificate, Diploma, Degree, Honours तथा Research Honours—पर अध्ययन पूर्ण करने के बाद अपनी शिक्षा को किसी भी समय पुनः आरंभ कर सकते हैं।

कार्यशाला में APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) और ABC ID की उपयोगिता पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि APAAR ID के माध्यम से उनकी सभी शैक्षणिक उपलब्धियाँ आजीवन एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहेंगी, जबकि ABC प्रणाली के द्वारा वे विभिन्न विश्वविद्यालयों से अर्जित क्रेडिट्स को समेकित कर डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

SWAYAM पोर्टल एवं MOOCs कोर्स के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययन, क्रेडिट ट्रांसफर तथा Self-paced Learning की भी जानकारी दी गई।
महाविद्यालय की नवीन शिक्षा नीति प्रभारी ले. आराधना धुर्वे एवं कार्यशाला संयोजक डॉ. दिव्या सेप्टा ने विद्यार्थियों को नई नीति के लचीलेपन, बहुविषयक दृष्टिकोण तथा कौशल-आधारित शिक्षा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला के समापन सत्र में प्रभारी प्राचार्य डॉ. कलावती कोरी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि नवीन शिक्षा नीति विद्यार्थियों को “सीखने की स्वतंत्रता (Freedom to Learn)” प्रदान करती है, जिससे उच्च शिक्षा में गुणवत्ता एवं नवाचार को नई दिशा मिलेगी।

यह कार्यशाला “सशक्त विद्यार्थी, समग्र शिक्षा” के संकल्प के अनुरूप महाविद्यालय की एक सराहनीय एवं सफल पहल सिद्ध हुई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें