मेले में स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल, खान–पान, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक : भोपाल में स्वदेशी मेले का भव्य शुभारम्भ, मुख्य अतिथि रहे प्रांतीय संघचालक अशोक पाण्डेय
Ashwani Kumar Sinha
Thu, Nov 6, 2025
भोपाल में स्वदेशी मेले का भव्य शुभारम्भ, मुख्य अतिथि रहे प्रांतीय संघचालक अशोक पाण्डेय
भोपाल। एम.वी.एम. कॉलेज ग्राउंड, कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह के पास आयोजित स्वदेशी मेला का आज विधिवत शुभारम्भ हुआ। दीप प्रज्वलन, शंखनाद और स्वस्ति-वाचन के साथ उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अशोक जी पाण्डेय (प्रांतीय संघचालक, मध्यभारत प्रांत) उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक हुजूर विधानसभा श्री रामेश्वर शर्मा, स्वावलंबी भारत अभियान के अखिल भारतीय सह-समन्वयक श्री जितेन्द्र गुप्ता, स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संयोजक श्री सुधीर दाते, प्रदेश संयोजक श्रीकांत दुबौलिया, तथा दौलत राम इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सी.पी. शर्मा मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन मेला संयोजक श्री सतीश विश्वकर्मा द्वारा किया गया। मंच संचालन तथा मंच प्रभारी का दायित्व आज श्रीमती दीपा शर्मा ने संभाला।
उद्घाटन सत्र में खुशी विश्वकर्मा द्वारा गणेश वंदना, फाल्गुनी पुरोहित (दृष्टिबाधित बालिका) द्वारा देशभक्ति गीत, उसके बाद सरस्वती वंदना, गरबा प्रस्तुति (वरदान ग्रुप) तथा पूनम द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। इन सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमुदाय को आकर्षित किया।
मेले में स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल, खान–पान, हस्तशिल्प 
तथा बच्चों व परिवारों के लिए 6 प्रकार के झूलों की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने बताया कि 6 नवम्बर से 16 नवम्बर तक प्रतिदिन यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित रहेंगे।
भोपाल शहर के नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने परिवार के साथ मेले में आएं तथा स्वदेशी को समर्थन दें।
विज्ञापन