BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

कुशवाहा समाज का न्याय के लिए आह्वान : दमोह के सतरिया में 15 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा करेंगे पीड़ित परिवार से मुलाकात

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Oct 14, 2025

कुशवाहा समाज का न्याय के लिए आह्वान — दमोह के सतरिया में 15 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा करेंगे पीड़ित परिवार से मुलाकात

दमोह, 15 अक्टूबर 2025।
प्रांतीय कुशवाहा समाज, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा ने समाज के सभी बंधुओं से न्याय और स्वाभिमान की इस लड़ाई में एकजुट होने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि बुधवार, 15 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे वे समाज के पदाधिकारियों के साथ दमोह जिले के ग्राम सतरिया पहुँचेंगे, जहाँ हाल ही में समाज के सदस्य पुरुषोत्तम कुशवाहा एवं उनके परिवार के साथ घटी एक अमानवीय और निंदनीय घटना पर परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की जाएगी।

श्री कुशवाहा ने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे कुशवाहा समाज की अस्मिता और स्वाभिमान से जुड़ा प्रश्न है। समाज इस मामले में दोषियों को कठोर सजा दिलाने हेतु दमोह पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपेगा, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

उन्होंने समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सतरिया पहुँचकर उपस्थिति दर्ज कराने का आवाहन किया और कहा —

“यह अन्याय के विरुद्ध समाज की एकता और स्वाभिमान की लड़ाई है। कुशवाहा समाज की आवाज़ अब दबाई नहीं जा सकती।”


विज्ञापन

जरूरी खबरें