: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेवा भारती भोपाल का विशेष कार्यक्रम, महानगर महिला आयाम द्वारा
Admin
Sun, Mar 9, 2025
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेवा भारती भोपाल का विशेष कार्यक्रम
भोपाल। सेवा भारती भोपाल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में "महिला उत्सव" का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उन महिलाओं के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है, जो सेवा कार्यों में निस्वार्थ रूप से समर्पित हैं।
इस अवसर पर डॉ. वीणा घाणेकर (सेवानिवृत्त IAS) कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. श्वेता अरोरा (मध्य भारत प्रांत कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित रहेंगी, जो महिलाओं की भूमिका और सेवा कार्यों पर अपने विचार साझा करेंगी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मोनिका शुक्ला (भारतीय प्रशासनिक सेवा) होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ. लता सिंह मुंशी (भरतनाट्यम नृत्यांगना) और श्रीमती ज्योति रात्रे (माउंटेनियर) शामिल रहेंगी।
इस अवसर पर समाज में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं की प्रतिभा को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन:
📅 रविवार, 9 मार्च 2025
⏰ समय: दोपहर 3 बजे
📍 स्थान: सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या महाविद्यालय (ऑडिटोरियम, नूतन कॉलेज), भोपाल
निवेदक:
🌸 सुनीता सूर्यवंशी (महानगर महिला आयाम संयोजिका)
📞 संपर्क: 7049418981, 9285269779
सेवा भारती भोपाल सभी नागरिकों से इस अवसर पर उपस्थित होकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का आह्वान करता है।
विज्ञापन