BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

24 एवं 25 जुलाई 2026 को विशेष नमूना अभियान चलाया गया : भोपाल में दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, 17 नमूने जांच के लिए भेजे

Ashwani Kumar Sinha

Sat, Jul 25, 2026

भोपाल में दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, 17 नमूने जांच के लिए भेजे

भोपाल, 25 जुलाई। कलेक्टर भोपाल के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, भोपाल के मार्गदर्शन में जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में संभावित मिलावट की रोकथाम तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 एवं 25 जुलाई 2026 को विशेष नमूना अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कोलार रोड, जहांगीराबाद, अशोका गार्डन, अरेरा कॉलोनी एवं बागसेवनिया क्षेत्र स्थित कुल 8 डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 17 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए। इनमें दूध, मिक्स मिल्क, दही, पनीर, घी एवं मावा के नमूने शामिल हैं।

24 जुलाई को जय श्री कृष्णा दुग्ध डेयरी एवं गुड मॉर्निंग एंटरप्राइजेज डेयरी से कुल 6 नमूने, जबकि 25 जुलाई को नेचुरल डेयरी, स्टैंडर्ड डेयरी, रियाज डेयरी, न्यू पंजाबी डेयरी, श्री कृष्णा दूध डेयरी तथा गुप्ता डेयरी से कुल 11 नमूने लिए गए।

सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवराज पावक के नेतृत्व में संचालित किया गया। कार्रवाई दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अरुणेश कुमार पटेल, श्री जे.पी. लववंशी, श्री जगदीश विश्वकर्मा एवं श्रीमती साधना सक्सेना शामिल रहे।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें