BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

टोली बनाकर योजनाबद्ध और निरंतर कार्य करने का आह्वान किया : व्यक्ति निर्माण से ही समाज परिवर्तन संभव, केवल व्यवस्था परिवर्तन से स्थायी बदलाव नहीं — मुकुंद जी

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Dec 14, 2025

व्यक्ति निर्माण से ही समाज परिवर्तन संभव, केवल व्यवस्था परिवर्तन से स्थायी बदलाव नहीं — मुकुंद जी

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भोपाल विभाग द्वारा रविवार को कवर्ड कैंपस कार्य के अंतर्गत एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन एनआईटीटीटीआर परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कवर्ड कैंपस में संघ कार्य को अधिक प्रभावी बनाना तथा कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता के साथ समाज परिवर्तन के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मुकुंद जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जनशक्ति एवं मातृशक्ति से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही समाज परिवर्तन संभव है और यही संघ कार्य का मूल आधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल व्यवस्था परिवर्तन से होने वाला बदलाव स्थायी नहीं होता, जब तक व्यक्ति के विचार, आचरण और जीवन मूल्य नहीं बदलते।

मुकुंद जी ने कहा कि संघ ने अपने लगभग 100 वर्षों के कार्यकाल में व्यक्ति निर्माण को केंद्र में रखकर कार्य किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज समाज में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कवर्ड कैंपस को संघ कार्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यहाँ कार्य करने वाले लोग अपने आचरण और संपर्क से राष्ट्रभाव को सशक्त करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू समाज पर इतिहास में सैन्य, आर्थिक और वैचारिक आक्रमण होते रहे हैं, ऐसे में समाज को सजग, संगठित और आत्मनिर्भर बनाना आवश्यक है। संस्कार, संस्कृति और मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना हमारा दायित्व है। व्यक्ति निर्माण में परिवार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि परिवार ही पहली और सबसे प्रभावी पाठशाला है।

संवाद सत्र में स्वयंसेवकों ने अपने-अपने कवर्ड कैंपस में चल रहे संघ कार्य, उपलब्धियों और चुनौतियों पर अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर मुकुंद जी ने आदर्श कवर्ड कैंपस निर्माण हेतु टोली बनाकर योजनाबद्ध और निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मध्यभारत प्रांत के सह संघचालक डॉ. राजेश सेठी, भोपाल विभाग संघचालक सोमकांत उमालकर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें