BREAKING NEWS

मातृभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

भोपाल के स्कूलों में मिड-डे मील के नमूने लिए गए : भोपाल के छह संस्थानों को ‘ईट राइट कैंपस’ का दर्जा

Ashwani Kumar Sinha

Thu, Apr 3, 2025

भोपाल के छह संस्थानों को ‘ईट राइट कैंपस’ का दर्जा

भोपाल, 03 अप्रैल 2025: भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI), भारत सरकार द्वारा भोपाल स्थित वल्लभ भवन, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट, एम.पी. वाल्मी, ताज लेकफ्रंट होटल, एस.एम.एच. हॉस्पिटल और अपोलो सेज हॉस्पिटल को ‘ईट राइट कैंपस’ का दर्जा दिया गया है।

‘ईट राइट कैंपस’ प्रमाणन के लिए संस्थानों में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के सभी प्रावधानों की कड़ी जांच की जाती है। प्रशिक्षित पर्यवेक्षकों की निगरानी में स्वच्छता और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने वाले संस्थानों को फूड सेफ्टी ऑडिट के उपरांत यह मान्यता प्रदान की जाती है।

भोपाल में वर्ष 2022 से अब तक प्रशासनिक अकादमी, हमीदिया हॉस्पिटल, अक्षयपात्र, एम्स भोपाल, जे.पी. हॉस्पिटल सहित कुल 25 संस्थानों को ‘ईट राइट कैंपस’ की मान्यता दी जा चुकी है।


भोपाल के स्कूलों में मिड-डे मील के नमूने लिए गए

भोपाल के विभिन्न सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा नमूने एकत्र किए गए। भोपाल के अभिहित अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशानुसार, छह स्कूलों में मिड-डे मील का निरीक्षण किया गया।

ये नमूने निम्नलिखित विद्यालयों से लिए गए:

  1. माध्यमिक शाला, ईंटखेड़ी सड़क

  2. माध्यमिक शाला, कोंडिया

  3. माध्यमिक शाला, अरवलिया

  4. माध्यमिक शाला, सैमरा सैयद

  5. माध्यमिक शाला, बगोनिया

  6. चंद्रशेखर आज़ाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रातीबड़

यहां विद्यार्थियों के लिए खीर, सब्जी, पुरी, पके हुए चावल, कढ़ी आदि के नमूने लिए गए, जिन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन का उद्देश्य छात्रों को पोषणयुक्त और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है। परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें