बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भागवत कथा श्रवण कर रहे हैं। : श्रीमद भागवत ज्ञान कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,कोरबा, 13 सितम्बर 2025। जूनापारा बलगी में
Ashwani Kumar Sinha
Sat, Sep 13, 2025
श्रीमद भागवत ज्ञान कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कोरबा, 13 सितम्बर 2025।
जूनापारा बलगी में स्व. हनुमान सिंह बिसेन की प्रथम पुण्यतिथि एवं स्व. गिरवर सिंह बिसेन (सेवानिवृत्त पटवारी) की पावन स्मृति में श्रीमद भागवत ज्ञान कथा का आयोजन किया जा रहा है। आज कथा का पाँचवाँ दिवस रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रसपान किया।
कथा का वाचन आचार्य गोपाल मिश्र जी (श्रीधाम वृंदावन) द्वारा किया जा रहा है। उनकी मधुर वाणी और भावपूर्ण कथन से उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख जजमान के रूप में स्व. हनुमान सिंह बिसेन के पुत्र आशीष सिंह एवं पुत्रवधु अपर्णा सिंह सहित संपूर्ण बिसेन परिवार ने कथा में सहभागिता कर पूजा-अर्चना एवं सहयोग प्रदान किया।


कार्यक्रम में कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भागवत कथा श्रवण कर रहे हैं।
विज्ञापन