BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

मिलावट, गुणवत्ता संबंधी कमी अथवा अस्वच्छता की शिकायत होने पर तत्काल : श्रावण माह आ रहा है और खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भोपाल की डेयरियों से दूध-दुग्ध उत्पादों के 11 नमूने जांच के

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Jul 24, 2026

श्रावण माह आ रहा है और खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भोपाल की डेयरियों से दूध-दुग्ध उत्पादों के 11 नमूने जांच के लिए लिए गए

भोपाल, 24 जुलाई। श्रावण माह के दौरान आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित दूध तथा दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। कलेक्टर भोपाल के निर्देश पर विभिन्न डेयरियों एवं दुग्ध विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुल 11 खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।

अभियान के तहत जय श्री कृष्णा दुग्ध डेयरी, साईनाथ नगर (कोलार) से दूध का एक नमूना लिया गया। वहीं पंजाब डेयरी, एम.पी. नगर से घी एवं पनीर के दो नमूने तथा पंजाब डेयरी, न्यू मार्केट से दही, मावा एवं पनीर के तीन नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।

इसी क्रम में गुड मॉर्निंग एंटरप्राइजेज डेयरी, गिरधर परिसर, कोलार रोड से दही, पनीर एवं मिक्स मिल्क के तीन नमूने भी लिए गए। इस प्रकार विशेष अभियान के दौरान कुल 11 खाद्य नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवराज पावक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अरुणेश पटेल, श्रीमती साधना सक्सेना एवं श्री जे.पी. लववंशी द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल ने नागरिकों से अपील की है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, गुणवत्ता संबंधी कमी अथवा अस्वच्छता की शिकायत होने पर तत्काल विभाग को सूचित करें, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें