BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

वैदिक विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न : अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला के पूज्य पिता शिव सदन शुक्ला का गुरुवार प्रातः 9:03 बजे निधन

Ashwani Kumar Sinha

Thu, Apr 23, 2026

भोपाल, 23 अप्रैल। मध्य प्रदेश शासन के गृह एवं पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला के पूज्य पिता शिव सदन शुक्ला का गुरुवार प्रातः 9:03 बजे निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से प्रशासनिक, सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्रों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

दिवंगत शिव सदन शुक्ला की अंतिम यात्रा उनके निवास B-8, चार इमली, भोपाल से दोपहर 2 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक, मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं पत्रकारगण शामिल हुए। अंतिम यात्रा भदभदा विश्राम घाट पहुंची, जहां वैदिक विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान उनके सुपुत्र शिव शेखर शुक्ला ने मुखाग्नि दी।

संस्कार के पश्चात उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वातावरण अत्यंत भावुक एवं शोकमग्न रहा।

शोकाकुल परिवार में श्रीमती अर्चना (पुत्रवधू), श्रीमती रश्मि एवं डॉ. अनिल मिश्रा (पुत्री एवं दामाद), तथा डॉ. उर्मि एवं डॉ. मुकेश दीक्षित (पुत्री एवं दामाद) शामिल हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें