BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

पुस्तक विमोचन भी होगा : भोपाल में 30 जनवरी को होगा ‘शरद स्मृति व्याख्यान’, तीन पुस्तकों का विमोचन

Ashwani Kumar Sinha

Thu, Jan 29, 2026

भोपाल में 30 जनवरी को होगा ‘शरद स्मृति व्याख्यान’, तीन पुस्तकों का विमोचन

भोपाल। अर्चना प्रकाशन न्यास द्वारा अपने सूत्रधार एवं स्मृतिशेष शरदचंद्र मेहरोत्रा की पुण्यतिथि पर “शरद स्मृति व्याख्यान” का आयोजन 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सायं 5 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम मानस भवन, श्यामला हिल्स, भोपाल में संपन्न होगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-प्रचारक प्रमुख श्री अरुण जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि मध्यभारत प्रांत के प्रांत संघचालक माननीय अशोक पाण्डेय अध्यक्षता करेंगे।

यह आयोजन केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि वैचारिक संवाद और बौद्धिक विमर्श की उस परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जिसकी नींव स्वर्गीय शरदचंद्र मेहरोत्रा ने रखी थी। उनके वैचारिक योगदान को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से न्यास द्वारा यह व्याख्यान प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्धजन, लेखक, शिक्षाविद्, शोधार्थी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आगंतुकों के लिए समय से पूर्व चायपान की व्यवस्था भी की गई है।

पुस्तक विमोचन भी होगा

कार्यक्रम के दौरान अर्चना प्रकाशन न्यास की वार्षिक स्मारिका “शताब्दी के निहितार्थ” (संपादक: प्रो. उमेश कुमार सिंह) का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही तीन नई पुस्तकों—“भारत का जय घोष–वंदे मातरम्” (डॉ. विकास दवे), “धर्म की ढाल–गुरु गोविंद बहादुर” (लाजपत आहूजा) तथा “भगवान बिरसा मुंडा” (रमेश शर्मा)—का भी विमोचन होगा।

न्यास ने भोपाल एवं आसपास के नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें