BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

शताब्दी वर्ष के अवसर पर समाज में संघ के कार्यों को लेकर जिज्ञासा बढ़ी : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी भोपाल प्रवास पर, समाज के प्रमुख वर्गों से करेंगे संवाद

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Dec 31, 2025

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी भोपाल प्रवास पर, समाज के प्रमुख वर्गों से करेंगे संवाद

भोपाल।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का देशभर में प्रवास कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में उनका दो दिवसीय प्रवास 2 एवं 3 जनवरी 2026 को मध्यभारत प्रान्त के भोपाल विभाग केंद्र पर रहेगा। इस दौरान वे समाज के विभिन्न वर्गों—युवा, प्रमुखजन, सामाजिक-धार्मिक नेतृत्व एवं मातृशक्ति—के साथ संवाद करेंगे।

इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान कुल चार प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

2 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम होगा। इसमें प्रान्त के 31 जिलों (शासकीय संरचना के 16 जिले) से वे युवा सहभागी होंगे, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं।

इसी दिन सायं 5:30 बजे से रविन्द्र भवन के हँस ध्वनि सभागार में ‘प्रमुखजन गोष्ठी’ आयोजित की जाएगी, जिसमें भोपाल विभाग के विभिन्न क्षेत्रों के सक्रिय प्रमुखजनों को आमंत्रित किया गया है।

3 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे से पुनः कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘सामाजिक सद्भाव बैठक’ होगी, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रमुख जन भाग लेंगे। इसके लिए प्रान्त के सभी जिलों से प्रतिभागी भोपाल पहुँच रहे हैं।

इसी दिन सायं 5:00 बजे से भोपाल की प्रमुख मातृशक्ति के साथ ‘शक्ति संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इन सभी कार्यक्रमों में चयनित आमंत्रितजन ही सहभागी होंगे। संवाद के दौरान सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी संघ की 100 वर्षों की यात्रा, वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों तथा देश और समाज निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

शताब्दी वर्ष के अवसर पर समाज में संघ के कार्यों को लेकर जिज्ञासा बढ़ी है। सरसंघचालक जी का यह प्रवास लोगों को संघ के विषय में तथ्यात्मक, वास्तविक और प्रेरक दृष्टि प्रदान करेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें