स्वयंसेवक समाज के हर घर में संघ का विचार जीवित देखना चाहता हैं।” : हर घर तक संघ का संदेश — गृह संपर्क अभियान से होगा समरस समाज का निर्माण”
Ashwani Kumar Sinha
Tue, Oct 14, 2025
“हर घर तक संघ का संदेश — गृह संपर्क अभियान से होगा समरस समाज का निर्माण”
भोपाल, 14 अक्टूबर 2025।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन का भाव पहुंचाने हेतु “गृह संपर्क अभियान” चलने वाला है। यह अभियान संघ के समरस, संगठित और सशक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
इस अभियान का मूल उद्देश्य है — प्रत्येक स्वयंसेवक अपने नगर, बस्ती और वार्ड के हर घर तक पहुंचे, परिवारों से आत्मीय संवाद करे, उनके सुख-दुःख में सहभागी बने और समाज के भीतर एकता, अपनत्व और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करे।
संघ मानता है कि “राष्ट्र का पुनर्निर्माण घर-घर से प्रारंभ होता है”। यही कारण है कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक स्वयंसेवक प्रतिदिन कम से कम दो व्यक्तियों या परिवारों से संपर्क करेगा। उनसे आत्मीय परिचय, विचारों का आदान-प्रदान और संगठन के कार्यों की जानकारी साझा करेगा।
हाल ही में संपन्न हुए पथ संचलनों के माध्यम से समाज में अनुशासन, एकता और राष्ट्रनिष्ठा का भाव जागृत हुआ है। अब वही उत्साह गृह संपर्क अभियान में परिवर्तित होकर घर-घर संवाद, घर-घर जागरण का रूप लेगा।
प्रत्येक नगर में टोली बनाकर स्वयंसेवक बस्तियों और मोहल्लों में जाएंगे। टोली का उद्देश्य होगा —
1️⃣ संघ के विचार और कार्य की सच्ची जानकारी देना।
2️⃣ समाज में फैले भ्रांतियों को शांतिपूर्वक समझाना।
3️⃣ समाज के सभी वर्गों को जोड़ना — जाति, भाषा या वर्ग के भेदभाव से परे।
4️⃣ शाखा की नई उपशाखाएं प्रारंभ करना और नियमित उपस्थिति दिवस तय करना।
5️⃣ संपर्क में आए परिवारों को समय-समय पर मिलन, बौद्धिक एवं सेवा कार्यों से जोड़ना।
इस अभियान से हिंदू समाज को अनेक लाभ होंगे।
🔸 समाज में आपसी विश्वास और सौहार्द बढ़ेगा।
🔸 पारिवारिक एकता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना सशक्त होगी।
🔸 युवा पीढ़ी में संघ के आदर्शों — संघटन, सेवा, और संस्कार — का प्रसार होगा।
🔸 शाखा और समाज के बीच की दूरी समाप्त होकर आत्मीय संबंध स्थापित होंगे।
संघ के एक वरिष्ठ स्वयंसेवक ने कहा — “पथ संचलन हमारी बाहरी तैयारी थी, अब गृह संपर्क हमारी आत्मिक यात्रा है। जब हर घर में राष्ट्रभाव जागेगा, तभी सच्चा संगठन सशक्त बनेगा।”
“हम केवल शाखा में नहीं, समाज के हर घर में संघ का विचार जीवित देखना चाहते हैं।”
विज्ञापन