खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत : संदेहास्पद मावा और पनीर जप्त,भोपाल। थाना बागसेवनिया से प्राप्त सूचना पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त
Ashwani Kumar Sinha
Sat, Aug 30, 2025

संदेहास्पद मावा और पनीर जप्त
भोपाल। थाना बागसेवनिया से प्राप्त सूचना पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 29 किलोग्राम संदेहास्पद मावा और 11 किलोग्राम पनीर जब्त किया। जब्त किए गए मावा और पनीर का बाजार मूल्य लगभग ₹12,580 आंका गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर ही मावा और पनीर के नमूने जांच हेतु लिए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जे.पी. विश्वकर्मा, श्री जे.पी. लववंशी तथा थाना बागसेवनिया का पुलिस बल उपस्थित रहा।
विज्ञापन