BREAKING NEWS

मातृभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

हॉकर्स ज़ोन में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को दिया गया स्वच्छता व गुणवत्ता : भोपाल खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य नमूनों की जांच हेतु सैंपल भी लिए गए

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Apr 21, 2025


लाल घाटी हॉकर्स ज़ोन में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को दिया गया स्वच्छता व गुणवत्ता का प्रशिक्षण
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य नमूनों की जांच हेतु सैंपल भी लिए गए

भोपाल, 21 अप्रैल 2025 – कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार, खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न हिस्सों में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण खाद्य निर्माण से जुड़े नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज लाल घाटी स्थित हॉकर्स कॉर्नर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण सत्र में फूड वेंडर्स को कार्ट की स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ वस्त्र (ग्लव्स, एप्रन) पहनने, मोनो सोडियम ग्लूटामेट (अजीनोमोटो), विनेगर, कृत्रिम फ्लेवर व रंगों का सीमित व नियंत्रित उपयोग करने तथा तेल का तीन बार से अधिक पुनः प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।

अभिहित अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में फास्ट फूड एवं जंक फूड की गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य नमूनों को एकत्र कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया। नमूने निम्नलिखित प्रतिष्ठानों से लिए गए:

  • दिल्ली 6 (लाल घाटी) – चाउमिन

  • न्यू मैगी हाउस (काजू बैरागढ़) – नूडल्स

  • बृज फास्ट फूड – नूडल्स व मंचूरियन

  • मीना रेस्टोरेंट (करोंद) – समोसा व कचौड़ी

  • निधि चाउमिन सेंटर – पास्ता व मंचूरियन राइस

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य न केवल खाद्य विक्रेताओं को नियमों के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण व स्वच्छ खाद्य उपलब्ध कराना भी है।


विज्ञापन

जरूरी खबरें