BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

37 दिनों की यात्रा : रन फॉर राम” यात्रा का भोपाल में भव्य स्वागत, युवाओं को श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का संकल्प

Ashwani Kumar Sinha

Tue, May 20, 2025


“रन फॉर राम” यात्रा का भोपाल में भव्य स्वागत, युवाओं को श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का संकल्प

भोपाल, 19 मई 2025 – विश्व हिंदू परिषद एवं अशोक सिंघल फाउंडेशन के तत्वावधान में निकाली जा रही “रन फॉर राम” यात्रा का आज भोपाल विभाग में भव्य स्वागत किया गया। यह प्रेरणादायी पदयात्रा 30 अप्रैल 2025 को श्री सोमनाथ धाम से आरंभ होकर अयोध्या धाम में 37 दिनों की यात्रा के पश्चात संपन्न होगी।

यात्रा कुल 1761 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए चार राज्यों और 36 जिलों से होकर गुज़रेगी। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को प्रभु श्रीराम के जीवन मूल्यों और आदर्शों से जोड़ना, समाज में धार्मिक चेतना का जागरण और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करना है।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं डॉ. नरेंद्र सिंह यादव, जो प्रतिदिन 51 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन पदयात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया, “यह यात्रा केवल दौड़ नहीं, यह एक आध्यात्मिक और सामाजिक जागरण का यज्ञ है, जिसका उद्देश्य है राष्ट्र धर्म और सनातन संस्कृति को पुनर्स्थापित करना।”

भोपाल विभाग में प्रवेश के अवसर पर ग्राम फंदा में यात्रा का स्वागत प्रांत सह संयोजक श्री लोकेंद्र मालवीय, विभाग मंत्री श्री जीवन शर्मा, विभाग सह संयोजक श्री अभिजीत सिंह राजपूत, एवं जिला मंत्री श्री चंद्रप्रकाश सबनानी के नेतृत्व में हुआ।

डॉ. नरेंद्र यादव, हरियाणा के एक छोटे से गांव से आने वाले साधारण परिवार के युवा हैं, जिन्होंने अपनी M.A की पढ़ाई के पश्चात सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वे रन फॉर राम अल्ट्रा मैराथन के अंतर्गत 2513 किमी की रामेश्वरम-अयोध्या यात्रा तथा 1600 किमी की बूढ़ा अमरनाथ-जम्मू-अयोध्या यात्रा को पूर्व में सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हैं।

उन्हें वर्ल्ड किंग अवॉर्ड सहित कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया है।

यात्रा आगे विभिन्न जिलों में प्रभु श्रीराम के संदेश को लेकर अग्रसर होगी, और युवाओं को यह प्रेरणा देगी कि जीवन में आदर्श, संयम, सेवा और संस्कृति ही सच्चा मार्ग है।


विज्ञापन

जरूरी खबरें