समय पर निरीक्षण से इन कार्यों की गति व गुणवत्ता पर निगरानी : रेल्वे सलाहकार समिति सदस्य निलेश श्रीवास्तव ने औबेदुल्लागंज स्टेशन का किया निरीक्षण
Ashwani Kumar Sinha
Tue, Sep 2, 2025
रेल्वे सलाहकार समिति सदस्य निलेश श्रीवास्तव ने औबेदुल्लागंज स्टेशन का किया निरीक्षण
भोपाल। रेल्वे सलाहकार समिति सदस्य निलेश कुमार श्रीवास्तव मंगलवार को औबेदुल्लागंज स्टेशन पहुंचे और स्टेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन मैनेजर के.पी. भदौरिया से भेंट कर स्टेशन स्तर की समस्याओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान श्रीवास्तव ने यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्टेशन पर पाई गई खामियों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर वाटरकूलर की कमी है, शौचालय की स्थिति दयनीय है और पानी की कमी के चलते गंदगी की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर शेड न होने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने इन समस्याओं को चिन्हित कर भोपाल मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र लिखने की बात कही। श्रीवास्तव ने कहा कि औबेदुल्लागंज स्टेशन पर लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और समय-समय पर निरीक्षण से इन कार्यों की गति व गुणवत्ता पर निगरानी
रखी जाती है।
श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि रेल यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समिति लगातार प्रयासरत है। निरीक्षण के दौरान ऋषि पाण्डे, माधव कुमार, निखिल वर्मा, सिद्धांत यादव और करन तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन